विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

देहरादून में पतियों की लंबी आयु के लिए सुहागिनों ने रखा करवाचौथ व्रत, चांद का दीदार कर की पूजा

Published: Thu, 29 Oct 2026 11:02 PM (IST)

देहरादून में सुहागिन महिलाओं ने पतियों की लंबी उम्र और अच्छे स्वास्थ्य के लिए करवा चौथ का निर्जला व्रत रखा। ...और पढ़ें

शासकीय आवास में पूजा कर व्रत खोलतीं सीएम धामी की पत्नी गीता धामी

शासकीय आवास में पूजा कर व्रत खोलतीं सीएम धामी की पत्नी गीता धामी

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, देहरादून। करवा चौथ के पर्व को लेकर सुहागिन महिलाओं में उल्लास और उत्साह का माहौल रहा। सुहागिन महिलाओं ने पतियों की लंबी उम्र और अच्छे स्वास्थ्य के लिए करवा चौथ का निर्जला व्रत रखकर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की।

गुरुवार को सूर्योदय के साथ महिलाओं ने निर्जला व्रत धारण किया। सोलह श्रृंगार से सजी महिलाओं ने पारंपरिक वेशभूषा धारण कर करवा माता (चौथ माता), भगवान शिव, माता पार्वती और गणेश की पूजा अर्चना की।

WhatsApp Image 2026-10-29 at 6.35.41 PM

पूजा के बाद बुजुर्ग महिलाओं ने सुहागिनों को अखंड सौभाग्यवती भव का आशीर्वाद दिया। वहीं, शाम को चांद निकलने के बाद छलनी से चंद्रदेव और पति का चेहरा देखकर सुहागिनों ने अर्घ्य दिया । इसके बाद पति के हाथ से पानी पीकर सुहागिनों ने व्रत खोला।

सीएम की पत्नी गीता धामी ने शासकीय आवास में मनाया करवाचौथ पर्व

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपनी धर्मपत्नी गीता धामी के साथ शासकीय आवास में करवाचौथ का पर्व पारंपरिक रीति-रिवाजों एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया।

मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर समस्त प्रदेशवासियों को करवाचौथ की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि करवाचौथ का पर्व हमारी समृद्ध भारतीय संस्कृति, पारिवारिक मूल्यों, अटूट विश्वास, प्रेम एवं समर्पण का प्रतीक है।

उन्होंने कहा कि हमारी सनातन संस्कृति में ऐसे पर्व पारिवारिक रिश्तों को और अधिक मजबूत बनाने के साथ ही समाज में प्रेम, सद्भाव और आपसी विश्वास की भावना को सुदृढ़ करते हैं। मुख्यमंत्री ने ईश्वर से सभी परिवारों के सुख, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य एवं खुशहाली की कामना की।

यह भी पढ़ें- देहरादून में पंकज मित्तल की मौत का मामला: आर्थिक तंगी का खुलासा, पुलिस खंगाल रही बैंक खाते और रिकॉर्डिंग

यह भी पढ़ें- एक्शन मोड में धामी सरकार, देहरादून में एक और मजार ध्वस्त

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।