Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 17, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Dehradun Crime: सहेली ने पहले किशोरी को करवाया नशा, फ‍िर दोस्त को बुलाकर करवाया दुष्कर्म

    Updated: Sat, 17 May 2025 09:03 PM (IST)

    एक किशोरी को उसकी सहेली ने पहले नशा कराया और इसके बाद अपने दोस्त से दुष्कर्म करवाया। शिकायतकर्ता ने बताया कि कुछ दिन से बेटी के पेट में दर्द रहने पर उ ...और पढ़ें

    Dehradun Crime: किशोरी के साथ दुष्कर्म. Concept Photo
    Dehradun Crime: किशोरी के साथ दुष्कर्म. Concept Photo

    HighLights

    1. चार मई को सहेली के साथ घूमने सहस्रधारा रोड पर गई थी किशोरी
    2. सहेली ने कोल्डड्रिंक में नशा पिला दोस्त को फोन कर वहां बुलाया

    जागरण संवाददाता, देहरादून । Uttarakhand Crime: सहस्रधारा रोड पर घूमने गई एक किशोरी को उसकी सहेली ने पहले नशा कराया और इसके बाद अपने दोस्त को वहां बुलाया, जिसने किशोरी के साथ दुष्कर्म किया।

    किशोरी के पेट में दर्द होने पर उसने स्वजन को बताया। स्वजन के पूछताछ करने पर उसने पूरी घटना के बारे में उन्हें बता दिया। राजपुर थाना पुलिस ने इस मामले में उसकी सहेली सहित दो के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

    यह भी पढ़ें - बेटी को कमरे में बंद करके बाजार गई थी मां, लौटी तो अंदर की हालत देख फट गया कलेजा

    सहेली संग घूमने गई थी किशोरी

    एक महिला ने राजपुर थाने में तहरीर दी कि उनकी 15 वर्ष की बेटी चार मई को अपनी सहेली के साथ सहस्रधारा रोड पर घूमने गई थी। इस दौरान सहेली ने उनकी बेटी को पहले नशा कराया और इसके बाद अपने दोस्त गुरुसेवक निवासी खुड़बुड़ा मोहल्ला को मौके पर बुलाया।

    जहां आरोपित गुरुसेवक ने उनकी बेटी के साथ दुष्कर्म किया। शिकायतकर्ता ने बताया कि कुछ दिन से बेटी के पेट में दर्द रहने पर उन्होंने जब उससे पूछताछ की तो उसने सारी घटना के बारे में बताया।

    यह भी पढ़ें - हरिद्वार में खौफनाक कांड, विधवा से दुष्कर्म; आंखों में डाली मिर्ची और रॉड से किए ताबड़तोड़ वार

    लड़के को फोन कर बुलाया

    किशोरी ने बताया कि उसकी सहेली ने कोल्डड्रिंक में नशा मिलाकर पिलाया, जिसके बाद उसे नशा हो गया। फिर उसने किसी लड़के को फोन कर वहां बुलाया। जिसने उसके साथ दुष्कर्म किया।

    राजपुर थानाध्यक्ष शैंकी कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपित गुरुसेवक व किशोरी की सहेली के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।