विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 28, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बदल गया देहरादून-दिल्ली का रूट, जानिए बसों का किराया

By Edited By:
Published: Sat, 28 Jul 2018 10:57 PM (GMT+05:30)Updated: Sun, 29 Jul 2018 12:05 PM (GMT+05:30)

कांवड़ यात्रा के चलते दून-मेरठ-दिल्ली हाइवे उत्तराखंड रोडवेज की बसों का रूट बदल दिया गया है। करनाल रूट पर दिल्ली ...और पढ़ें

बदल गया देहरादून-दिल्ली का रूट, जानिए बसों का किराया
बदल गया देहरादून-दिल्ली का रूट, जानिए बसों का किराया

देहरादून, [जेएनएन]: कांवड़ यात्रा के चलते दून-मेरठ-दिल्ली हाइवे पर कांवड़ियों की भीड़ के मद्देनजर उत्तराखंड रोडवेज की बसों का रूट बदल दिया गया है। आज से देहरादून से दिल्ली जाने वाली बसें वाया रुड़की से देवबंद या सहारनपुर से वाया शामली व बड़ौत होकर दिल्ली के लिए चली। कांवड़ के अंतिम चरण में ये बसें देहरादून से वाया पांवटा-करनाल रूट से दिल्ली आएंगी-जाएंगी। करनाल रूट पर दिल्ली की दूरी 77 किमी बढ़ जाएगी। इस कारण बसों का किराया भी बढ़ाया जाएगा। बाकी रूट पर दूरी कम होने से किराया घट जाएगा।

कांवड़ यात्रा के मद्देनजर हर साल दून से दिल्ली जाने वाली बसों का रूट बदला जाता है। पिछले साल तक बसों को वाया करनाल दिल्ली भेजा जा रहा था मगर इस बार देवबंद व सहारनपुर-शामली मार्ग की स्थिति दुरुस्त होने के कारण बसों को इन दो रूटों से दिल्ली भेजा जा रहा है। शिवरात्रि से पहले के चार दिनों में जब कांवड़ पूरे चरम पर होती है, उस दौरान देवबंद और सहारनपुर मार्ग बंद कर दिए जाएंगे। इसके चलते बसों को वाया करनाल भेजा जाएगा और प्रशासन कोशिश कर रहा कि प्राइवेट वाहनों को भी इसी रूट से निकाला जाए।

रोडवेज महाप्रबंधक दीपक जैन ने बताया कि दून से जाने वाली बसों को बिहारीगढ़ मार्ग बंद होने के बाद वाया हरबर्टपुर से कलसिया-सहारनपुर मार्ग चलाया जाएगा। इन मार्गो पर किराया वर्तमान किराए जैसा ही रहेगा, लेकिन जब बसें वाया करनाल जाएंगी, जब दूरी दूरी 77 किलोमीटर बढ़ जाने के कारण किराया बढ़ेगा। चूंकि मार्ग पर कई टोल बैरियर भी हैं। इसके कारण परिवहन निगम यह अतिरिक्त बोझ यात्रियों से वसूलेगा।

शिवरात्री के बाद बसें पहले की तरह निर्धारित रूट पर ही चलेंगी। बढ़ा हुआ किराया कम कर दिया जाएगा। दिल्ली के साथ जयपुर, आगरा, फरीदाबाद, मथुरा, गुड़गांव और अलवर आदि स्थानों पर जाने वाली बसें भी बदले गए रूटों पर चलेंगी। जरूरत पड़ने पर बसें वाया चीला, हरिद्वार से बिजनौर होकर दिल्ली भेजी जाएंगी। वर्तमान में साधारण बसों का किराया 290 रुपये, जनरथ का 447 रुपये, एसी बसों का 510 रुपये व वाल्वो का 735 रुपये।इस तरह रहेगा बसों का किराया 

दून-देवबंद-दिल्ली रूट साधारण बसों का 280 रुपये, जनरथ का 421 रुपये, एसी का 483 रुपये व वाल्वो का 662 रुपये।

दून-हरबर्टपुर-सहारनपुर-दिल्ली 

साधारण बसों का 285 रुपये, जनरथ का 445 रुपये, एसी का 510 रुपये व वाल्वो का 699 रुपये।

दून-करनाल-दिल्ली 

साधारण बसों का 320 रुपये, जनरथ का 567 रुपये, एसी का 662 रुपये व वाल्वो का 788 रुपये। 

दून-बिहारीगढ़-सहारनपुर-दिल्ली

साधारण बसों का 260 रुपये, जनरथ का 410 रुपये, एसी का 468 रुपये व वाल्वो का 686 रुपये।

दून-हरिद्वार-बिजनौर-दिल्ली 

साधारण बसों का 340 रुपये, जनरथ का 531 रुपये, एसी का 610 रुपये व वाल्वो का 914 रुपये।

यह भी पढ़ें: विक्रम संचालकों की मनमानी, स्कूली वाहनों को नहीं मिलेगी राहत

यह भी पढ़ें: ट्रक ऑपरेटरों की हड़ताल खत्म, देश में छह लाख गिरी ई-वे बिल की संख्या

यह भी पढ़ें: ट्रक आपरेटरों ने खाद्य सामग्री की आपूर्ति भी ठप करने की दी चेतावनी

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।