विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

देहरादून में बड़ी साइबर ठगी, बुजुर्ग दंपती को 50 दिनों तक डिजिटल अरेस्ट कर ठगे 45.87 लाख रुपये

Published: Tue, 13 Oct 2026 08:54 AM (IST)

देहरादून में साइबर ठगों ने एक सेवानिवृत्त वरिष्ठ दंपती को 50 दिनों तक 'डिजिटल अरेस्ट' कर 45.87 लाख रुपये ठग लिए।

प्रतीकात्मक तस्वीर

प्रतीकात्मक तस्वीर

HighLights

  1. देहरादून में वरिष्ठ दंपती से 45.87 लाख की ठगी।

  2. साइबर ठगों ने 50 दिन तक 'डिजिटल अरेस्ट' में रखा।

  3. एटीएस-क्राइम ब्रांच अधिकारी बनकर आतंकी हमले का डर दिखाया।

जागरण संवाददाता, देहरादून। साइबर ठगों ने प्रेमनगर निवासी आईटीसी कंपनी से सेवानिवृत्त वरिष्ठ नागरिक और उनकी पत्नी को 50 दिन तक डिजिटल अरेस्ट रखकर 45.87 लाख रुपये ठग लिए। आरोपितों ने खुद को एंटी टेररिस्ट स्क्वाड (एटीएस) और महाराष्ट्र क्राइम ब्रांच का अधिकारी बताकर दंपती को आतंकी हमले में संलिप्तता और गिरफ्तारी का डर दिखाया। मामले में प्रेमनगर थाने में अज्ञात आरोपितों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है।

पीड़ित अजयपाल के अनुसार, 16 अगस्त को उनके मोबाइल पर अज्ञात व्यक्ति का फोन आया। उसने खुद को मुंबई स्थित एटीएस मुख्यालय और महाराष्ट्र क्राइम ब्रांच का अधिकारी बताया। एक आरोपित ने अपना नाम सब इंस्पेक्टर रंजीत कुमार बताया।

बेटी के घर पहुंचने पर चला ठगी का पता

ठगों ने दावा किया कि उनके मोबाइल नंबर का इस्तेमाल आतंकी हमले में हुआ है। इसके बाद दंपती से बच्चों की जानकारी और उनकी लोकेशन पूछी गई। उनका एक बेटा विदेश में रहता है। उसकी जान को खतरा बताकर भी दंपती को भयभीत किया गया।

आरोपितों ने जांच के नाम पर दंपती को अपनी जमा पूंजी उनके बताए खातों में जमा कराने को कहा। रकम जांच पूरी होने के बाद लौटाने का झांसा दिया गया।

16 अगस्त से तीन अक्टूबर तक ठग फोन और वाट्सएप वीडियो कॉल के जरिये दंपती पर नजर रखते रहे। इस दौरान उनसे 45.87 लाख रुपये ठग लिए गए। बेटी के घर पहुंचने पर दंपती को ठगी का पता चला, जिसके बाद पुलिस से शिकायत की गई।

यह भी पढ़ें- देहरादून में 'ऑपरेशन नाइट स्ट्राइक' का असर: बार का लाइसेंस रद, 27 शराबी चालक गिरफ्तार

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।