Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    लगातार दूसरे दिन देहरादून जिला कोर्ट को मिली बम से उड़ाने की धमकी, खाली कराई बिल्डिंग

    Updated: Thu, 19 Feb 2026 11:44 AM (IST)

    देहरादून जिला न्यायालय को लगातार दूसरे दिन बम से उड़ाने की धमकी भरा ईमेल मिला। तड़के भेजे गए इस मेल के बाद पुलिस, बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वाड ने को ...और पढ़ें

    नई कोर्ट की बिल्डिंग के परिसर पर बम की सूचना मिलने के बाद मौजूद अधिवक्ता. Jagran

    नई कोर्ट की बिल्डिंग के परिसर पर बम की सूचना मिलने के बाद मौजूद अधिवक्ता. Jagran

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण संवाददाता, देहरादून। जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ईमेल भेजने का सिलसिला गुरुवार को दूसरे दिन भी जारी रहा। अज्ञात व्यक्ति ने जिला न्यायाधीश के आधिकारिक ईमेल आइडी पर बम विस्फोट की धमकी दी। यह मेल तड़के 3:55 पर भेजा गया था।

    इसकी सूचना पुलिस विभाग को दी गई। सुबह 10 बजे बम निरोधक दस्ता व डाग स्क्वाड की टीम न्यायालय पहुंची और कोर्ट रूम पूरी तरह से खाली कराया।

    चेकिंग के लिए सभी न्यायाधीश, अधिवक्ता व वादकारी प्रागंण में आ गए, जिसके बाद हर कोर्ट रूम की चेकिंग करवाई गई। चेकिंग में कोई भी संदिग्ध वस्तु न पाए जाने के चलते दोबारा कोर्ट का काम शुरू हुआ। बम की अफवाह के कारण करीब दो घंटे तक काम प्रभावित रहा।

    बुधवार को भी अज्ञात व्यक्ति ने जिला न्यायाधीश को ईमेल भेजकर बम विस्फोट की धमकी दी थी। इसके बाद भारी संख्या में पुलिस फोर्स पहुंची और सभी कोर्ट रूम खाली करवाने के बाद चेकिंग करवाई गई। इस दौरान अफरा-तफरी का माहौल बना रहा और बम निरोधक दस्ता व डाग स्क्वाड की टीम ने गहनता से चेकिंग की। कोर्ट के अंदर कोई संदिग्ध वस्तु न मिलने के बाद काम दोबारा शुरू हुआ।

    अनाधिकृत वाहन के विरुद्ध कार्रवाई करने को कहा

    जिला न्यायाधीश की ओर से सभी अधिवक्ताओं व कर्मचारियों को पत्र भेजकर सुरक्षा कारणों एवं आकस्मिक आपातकालीन परिस्थितियों को देखते हुए न्यायालय के नये भवन के बेसमेंट पार्किंग में खड़े सभी वाहनों को तत्काल हटाने को कहा।

    खबरें और भी

    जिला न्यायाधीश की ओर से गुरुवार शाम छह तक वाहनों को हटाने को कहा। साथ ही शाम छह बजे के बाद बेसमेंट पार्किंग में पाए जाने वाले किसी भी लावारिश या अनाधिकृत वाहन के विरुद्ध कार्रवाई करने को कहा। जिला न्यायाधीश के आदेश पर अधिवक्ताओं व कर्मचारियों ने पूरा बेसमेंट खाली कराया। इसके बाद पुलिस ने बेसमेंट की भी गहनता से चेकिंग की।

    चेकिंग के बाद वादकारियों को मिलेगा कोर्ट में प्रवेश

    न्यायालय को बम से उड़ाने की लगातार मिल रही धमकियों के बाद सुरक्षा एजेंसियां भी अलर्ट हो गई हैं। एसपी सिटी प्रमोद कुमार ने बताया कि मेल के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है। इसके लिए मेटा से पत्राचार किया गया है और एसटीएफ उत्तराखंड व साइबर सेल मेल की जांच कर रही है।

    शुक्रवार को कोर्ट के बाहर मेटल डिटेक्टर से लैस टीम तैनात होगी। अधिवक्ताओं को अपने वाहनों में स्टीकर लगाने को कहा गया है। इसके अलावा सभी वादकारियों को चेकिंग के बाद ही कोर्ट में प्रवेश दिया जाएगा।

    यह भी पढ़ें- हरिद्वार जिला न्यायालय को मिली बम से उड़ाने की धमकी, बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वाड ने चलाया सर्च ऑपरेशन

    यह भी पढ़ें- देहरादून जिला अदालत को बम से उड़ाने की धमकी, दो घंटे बाद निकली अफवाह

    यह भी पढ़ें- उत्तराखंड में कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी पर बड़ा खुलासा, छह दिन पहले की थी दहशत फैलाने की प्लानिंग