भूमाफिया प्रदीप सकलानी की मुश्किलें बढ़ी, देहरादून में जमीन फर्जीवाड़े का एक और मुकदमा
भूमाफिया प्रदीप सकलानी के खिलाफ देहरादून में बैंक में बंधक जमीन बेचने का एक और मुकदमा दर्ज हुआ है। ...और पढ़ें


समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, देहरादून। बैंक में बंधक जमीन बेचने के मामले में रायपुर थाना पुलिस ने भूमाफिया प्रदीप सकलानी के खिलाफ एक और मुकदमा दर्ज कर लिया है।
रायपुर निवासी पंकज सिंह नेगी ने बताया कि वर्ष 2023 में प्रॉपर्टी डीलर प्रदीप सकलानी ने नेहरूग्राम स्थित का एक प्लॉट दिखाया और बताया कि जमीन धर्म सिंह के नाम दर्ज है तथा उसके पास विधिवत पावर आफ अटार्नी है।
शिकायतकर्ता का आरोप है कि आरोपितों ने जमीन को विवाद और बंधक से मुक्त बताते हुए पहले पांच लाख रुपये एडवांस लिए और बाद में 10 अगस्त 2023 को रजिस्ट्री कराकर शेष रकम आरटीजीएस, चेक और नकद के माध्यम से प्राप्त कर ली।
34 लाख रुपये का ऋण बकाया
पंकज नेगी का कहना है कि वर्ष 2025 में मकान निर्माण के लिए बैंक से ऋण लेने की प्रक्रिया के दौरान उन्हें पता चला कि संबंधित प्लाट पहले से ही केनरा बैंक में बंधक रखा गया है और उस पर करीब 34 लाख रुपये का ऋण बकाया है। उनका आरोप है कि विक्रेता और प्रापर्टी डीलर ने यह महत्वपूर्ण तथ्य जानबूझकर छिपाया। साथ ही, रजिस्ट्री के बाद भी टाप-अप लोन लेने तथा मूल दस्तावेज उपलब्ध न कराने का आरोप भी लगाया गया है।
शिकायतकर्ता ने बताया कि इस संबंध में 08 फरवरी को थाना रायपुर और 02 मार्च को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से शिकायत की गई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद उन्होंने न्यायालय का दरवाजा खटखटाया है। कोर्ट के निर्देश पर रायपुर थाना पुलिस ने प्रदीप सकलानी निवासी पुजार गांव सत्यों सकलाना टिहरी गढ़वाल व धर्म सिंह निवासी टिहरी गढ़वाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।