विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 17, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

देहरादून पुलिस ने 17 पेटी अंग्रेजी शराब के साथ दो युवक दबोचे

By gaurav kalaEdited By:
Published: Mon, 17 Oct 2016 01:53 PM (IST)Updated: Mon, 17 Oct 2016 01:56 PM (IST)

देहरादून पुलिस ने शराब की अवैध तस्‍करी में दो युवकों को 17 पेटी शराब के साथ दबोचा। एक सप्‍ताह में शराब तस्‍करी का यह तीसरा मामला है।

News Article Hero Image

विकासनगर, [जेएनएन]: देहरादून में पुलिस ने दो तस्करों समेत अवैध शराब का जखीरा पकड़ा। तस्कर शराब की सप्लाई हरियाणा से कर रहे थे। एक हफ्ते के भीतर शराब तस्करी का यह तीसरा मामला है।
जानकारी के अनुसार, विकासनगर में कालसी पुलिस को जौनसार क्षेत्र में अवैध शराब बिकने की लगातार शिकायत मिल रही थी। जिस पर पुलिस ने मुखबिर सक्रिय किए। बीती देर रात थानाध्यक्ष दिलबर नेगी को मुखबिर ने लालढांग बेरियर के रास्ते कार द्वारा हरिपुर कालसी से होकर चकराता क्षेत्र में अवैध शराब ले जाने की सूचना दी। जिस पर थानाध्यक्ष ने मय पुलिस बल के लालढांग बेरियर के समीप धोइरा खादर में चेकिंग शुरू कर दी।

पढ़ें: छात्रों को नशा बेचने वाले दो तस्कर गिरफ्तार, बताया ऐसे चलाते थे कारोबार
जैसे ही पुलिस ने आल्टो कार आती देखी तो घेराबंदी शुरू कर दी और कार को धोइरा खादर में कब्जे में ले लिया। पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया। कार की तलाशी में हरियाणा में बेची जाने वाली 17 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की।

पढ़ें: रामनगर पुलिस ने शातिर वाहन चोर किया गिरफ्तार, चार बाइक बरामद
आरोपियों ने अपनी पहचान तरसीम शर्मा पुत्र दीपचंद निवासी न्यू नंदा कालोनी जगाधरी वर्कशाप हरियाणा और सुनील राणा पुत्र मानचंद निवासी लोअर छरबा थाना सहसपुर के रुप में की। आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि अवैध शराब की चकराता क्षेत्र के लिए तस्करी की जा रही थी। गिरफ्तार आरोपी सुनील के खिलाफ शराब तस्करी के कई मामले सहसपुर थाने में भी दर्ज है।

पढ़ें-रुद्रपुर में वाहन चोर गिरोह पकड़ा, पिकअप वाहन और मोटरसाइकिल बरामद

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।