Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    देहरादून में रिटायर्ड ब्रिगेडियर को गोली मारने वाले 2 बदमाश पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, एक के पैर में लगी गोली

    Updated: Sat, 04 Apr 2026 02:09 AM (GMT+05:30)

    देहरादून पुलिस ने रिटायर्ड ब्रिगेडियर मुकेश जोशी को गोली मारने वाले दो आरोपियों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। एक आरोपी के पैर में गोली लगी है ...और पढ़ें

    News Article Hero Image
    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण संवाददाता, देहरादून। ब्रिगेडियर (रिटा) के सीने में गोली मारने वाले दो आरोपितों को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। इनमें से एक के पैर में गोली लगी है, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

    शुक्रवार देर रात पुलिस राजपुर क्षेत्र स्थित जोहड़ी गांव में चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस को बदमाशों की लोकेशन की जानकारी मिली थी, जिसके आधार पर पुलिस टीम ने इलाके में घेराबंदी कर चेकिंग शुरू की।

    चेकिंग के दौरान संदिग्धों की पहचान होते ही पुलिस ने उनका पीछा किया। बदमाश भागते हुए गुनियाल गांव के जंगल की ओर पहुंच गए। पुलिस टीम ने तेजी से कार्रवाई करते हुए एक बदमाश शांतनु त्यागी निवासी ग्राम माढकी थाना बेहट जिला सहारनपुर उत्तर प्रदेश को मौके पर ही दबोच लिया।

    वहीं दूसरा बदमाश मोहम्मद कावीश हुसैन निवासी ग्राम अंबा बिहार थाना खालापार जनपद मुजफ़फरनगर उत्तर प्रदेश जंगल की ओर भागता रहा। पुलिस के पीछा करने पर बदमाश ने खुद को घिरता देख पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी।

    अचानक हुई फायरिंग के बीच पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की। मुठभेड़ के दौरान पुलिस की गोली बदमाश के पैर में लगी, जिससे वह घायल होकर गिर पड़ा। पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए उसे पकड़ लिया और तुरंत उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। गिरफ्तार और घायल दोनों बदमाशों से पूछताछ की जा रही है।

    खबरें और भी

    घटनास्थल से पुलिस ने एक पिस्टल भी बरामद की है, जिससे बदमाश ने फायरिंग की गई थी। मुठभेड़ की सूचना मिलते ही एसएसपी प्रमेन्द्र डोभाल व एसपी सिटी लोकजीत सिंह मौके पर पहुंच गए।

    उन्होंने घटनास्थल का निरीक्षण किया और पूरी घटना की जानकारी ली। इसके साथ ही वह अस्पताल भी पहुंचे, जहां घायल बदमाश का इलाज चल रहा है, और चिकित्सकों से उसकी स्थिति के बारे में जानकारी ली। फील्ड यूनिट की ओर से घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया जा रहा है और साक्ष्य एकत्र किए जा रहे हैं।

    सैर कर रहे रिटायर्ड ब्रिगेडियर को मारी थी गोली

    30 मार्च की सुबह आपसी रंजिश के चलते आरोपितों ने सुबह सैर करने निकले रिटायर्ड ब्रिगेडियर मुकेश जोशी को गोली मार दी थी। उन्हें तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उन्होंने दम तोड़ दिया।

    इस घटना को लेकर क्षेत्रवासियों में काफी रोष था, और आरोपितों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी की मांग की जा रही थी। इस घटना को गंभीरता से लेते हुए एसएसपी प्रमेन्द्र डोभाल के निर्देश पर लगातार चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।

    40 हजार रुपये आया था खाने का बिल

    29 मार्च की देर रात आरोपित कुठालगेट गेट स्थित जेन-जी रेस्टोरेंट पहुंचे थे, जहां उन्होंने शराब व खाना खाया। उनका बिल 40 हजार रुपये हुआ तो आरोपितों ने बार स्टाफ के साथ मारपीट कर दी।

    यह विवाद सड़क तक पहुंचा और 30 मार्च की सुबह बार स्टाफ की फार्च्यूनर कर का पीछा करते हुए आरोपित जोहड़ी गांव पहुंचे जहां उन्होंने चलती कार से फायरिंग कर दी जोकि सैर कर रहे रिटायर्ड ब्रेगेडियर के सीने में लग गई।

    यह भी पढ़ें- देहरादून के होमस्टे, होटल और वेडिंग प्वाइंट्स पर शिकंजा, होगा वैरिफिकेशन