Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    देहरादून में कारोबारी के हत्यारे बदमाशों से पुलिस की मुठभेड़, पैर में गोली लगने के बाद हुए गिरफ्तार

    Updated: Thu, 12 Feb 2026 09:21 AM (IST)

    देहरादून में कारोबारी अर्जुन शर्मा की हत्या के आरोपियों से पुलिस की मुठभेड़ हुई। बुधवार सुबह तिब्बती मार्केट में गैस एजेंसी मालिक अर्जुन शर्मा की गोली ...और पढ़ें

    तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है। जागरण

    तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है। जागरण

    HighLights

    1. देहरादून में कारोबारी के हत्यारों से पुलिस की मुठभेड़ हुई।

    2. दो बदमाशों के पैर में गोली लगी, जिसके बाद गिरफ्तार हुए।

    3. बदमाशों ने तिब्बती मार्केट में हुई हत्या की वारदात कबूली।

    जागरण संवाददाता, देहरादून। तिब्बती मार्केट में कारोबारी अर्जुन शर्मा की गोली मारकर हत्या करने वाले दो बदमाशों के साथ गुरुवार तड़के पुलिस की मुठभेड़ हो गई। दोनों बदमाशों के पैर में गोली लगी है, जिसके बाद दोनों को गिरफ्तार कर लिया है।

    तिब्बती मार्केट में बुधवार सुबह गैस एजेंसी मालिक की बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। घटना को देखते हुए एसएसपी अजय सिंह के निर्देश पर जनपद देहरादून में सभी थाना क्षेत्र में बदमाशों की धरपकड़ के लिए शहर से देहात तक लगातार नाकेबंदी व सघन चेकिंग कर चलाया गया।

    गुरुवार तड़के नाकेबंदी व चेकिंग के दौरान रायपुर थाना क्षेत्र में लाडपुर के जंगल में बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग की। पुलिस मुठभेड़ में दो बदमाशों को गिरफ्तार किया गया। बदमाश के पैर पर गोली लगी जिसे उपचार के लिए कॉरपोरेशन चिकित्सालय ले जाया गया। वहीं दूसरे बदमाश के साथ पुलिस की लालतप्पड़ क्षेत्र में मुठभेड़ हुई।

    यह भी पढ़ें- उत्तराखंड धौलास भूमि विवाद पर CM धामी का कड़ा रुख, बोले- तुष्टीकरण बर्दाश्त नहीं

    चेकिंग के दौरान स्कूटी सवार बदमाश ने लालतप्पर पुलिस चौकी पर पुलिस के रोकने पर ना रुककर वापस पीछे भागकर खंडर फैक्ट्री मे घुसकर पुलिस पार्टी पर फायर किया गया। मुठभेड़ मे एक बदमाश गिरफ्तार किया गया।

    बदमाश के दाहिने पैर पर गोली लगी पूछताछ में बदमाशों ने तिब्बती मार्केट के सामने हुए हत्याकांड को अंजाम देने की बात कबुली। लगातार पूछताछ जारी।

    खबरें और भी