विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

देहरादून आशारोड़ी चेकपोस्ट के पास बड़ा हादसा, ट्रक ने पुलिस बस को मारी टक्कर, जवान घायल

Published: Tue, 06 Oct 2026 11:03 AM (IST)

देहरादून के आशारोड़ी चेकपोस्ट पर एक तेज रफ्तार ट्रक ने पुलिस बस को टक्कर मार दी, जिससे 6-7 पुलिसकर्मी घायल ...और पढ़ें

HighLights

  1. आशारोड़ी चेकपोस्ट पर पुलिस वैन को ट्रक ने टक्कर मारी।

  2. हादसे में 6-7 पुलिसकर्मी घायल, अस्पताल में भर्ती।

  3. तीन दिन में उसी जगह यह दूसरा बड़ा हादसा।

जागरण संवाददाता, देहरादून। आशारोड़ी चेकपोस्ट पर एक फिर बड़ा हादसा हो गया। सहारनपुर से देहरादून आ रहे पुलिस जवानों की बस को तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी।

हादसे में 6-7 पुलिसकर्मियों के घायल होने की सूचना है। घायलों अस्पताल में भर्ती कराया गया है। थानाध्यक्ष क्लेमेनटाउन लोकपाल परमार ने बताया कि ट्रक ने पुलिस बस को पीछे से टक्कर मारी। ट्रक सीमेंट से लदा हुआ था।

पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर घायलों को अस्पताल पहुंचाया। तीन दिन पहले इसी जगह ट्रक ने यूपी पुलिस में तैनात इंस्पेक्टर की कार को टक्कर मारी थी। 

जानकारी के मुताबिक हादसों का यह सिलसिला अगस्त 2023 से चल रहा है। उस समय मोहब्बेवाला में दो ट्रकों की भिड़ंत में सड़क किनारे खड़े स्कूटर सवार अभय कुमार की मौत हो गयी थी।

इसके बाद तत्कालीन आरटीओ शैलेश तिवारी के नेतृत्व में टीम ने हादसे की वजहों का भौतिक निरीक्षण कर आईएसबीटी फ्लाईओवर को ट्रांसपोर्टनगर से आगे मोहब्बेवाला तक ले जाने का सुझाव दिया था।

यही हादसों को रोकने का स्थायी निदान भी बताया गया था। इस बार हादसा होने पर फिर से उसी तीन किमी के आशारोड़ी चेकपोस्ट से मोहब्बेवाला तक के लम्बे ढलान को हादसों का सबसे सम्वेदनशील जोन माना गया है।

यह भी पढ़ें- देहरादून में बर्थडे मनाकर लौट रहे युवकों की कार ने मचाया उत्पात, स्कूटी को मारी टक्कर; स्थानीय लोगों ने पीटा