देहरादून में सरेराह मारपीट की दो घटनाएं, चार युवक घायल
देहरादून में नेहरू कॉलोनी और राजपुर थानाक्षेत्र में सार्वजनिक मारपीट की दो अलग-अलग घटनाएं सामने आईं। पुरानी रंजिश के चलते हुए इन हमलों में चार युवक गं ...और पढ़ें

नेहरू कॉलोनी और राजपुर थानाक्षेत्र में सरेआम हमले। प्रतीकात्मक

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, देहरादून। नेहरू कॉलोनी और राजपुर थानाक्षेत्र में सरेराह मारपीट की दो अलग-अलग वारदात सामने आई हैं। जहां धारदार हथियार और डंडों के वार से चार युवक घायल हुए हैं।किसी का सिर फूटा है तो किसी की आंख में गंभीर चोट आई है।
पुलिस ने दोनों मामलों में तहरीर लेकर मुकदमे दर्ज कर लिए हैं। नेहरू कॉलोनी थानाक्षेत्र की डिफेंस कॉलोनी में पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। पीड़ित तेजपाल ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 15 मार्च को राहुल, क्रिश, पवन और अन्नू ने उनके साथ गाली-गलौज की।
विरोध करने पर आरोपियों ने लोहे की राड से हमला कर तेजपाल का सिर फोड़ दिया। मारपीट के दौरान बीच-बचाव करने आए उनके भाई की उंगली भी टूट गई। उनके साथी विकास नामक युवक को गुम चोटें आई हैं। पीड़ितों ने आरोपियों से जान का खतरा बताते हुए कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने घायलों का मेडिकल कराकर मामला दर्ज कर लिया है।
मारपीट की दूसरी वारदात थाना राजपुर क्षेत्र में हुई। नेशविला रोड निवासी अर्नव बब्बर ने पुलिस को बताया कि 14 मार्च की रात आईटी पार्क के पास धोरन रोड पर पारस चौहान और उसके साथियों ने उन्हें घेरकर मारपीट की। हमले में उनकी आंख, सिर और पीठ पर गंभीर चोटें आई हैं।
खबरें और भी
मेडिकल रिपोर्ट के अनुसार, उनकी आंख में गंभीर चोटें पहुंची हैं। आरोप है कि घटना के दौरान जब पीड़ित ने पुलिस को फोन करने की कोशिश की तो आरोपियों ने उनका मोबाइल फोन भी तोड़ दिया।