Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    देहरादून में शिक्षिका की मौत पर दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज, ससुराल वाले नामजद

    Updated: Thu, 30 Jul 2026 01:19 PM (IST)

    हर्रावाला में एक शिक्षिका की ससुराल में हुई मौत के मामले ने नया मोड़ ले लिया है। मृतका की मां की शिकायत पर पुलिस ने पति, सास और ननद के खिलाफ दहेज हत्य ...और पढ़ें

    इस तस्वीर का उपयोग सांकेतिक रूप में किया गया है।

    इस तस्वीर का उपयोग सांकेतिक रूप में किया गया है।

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण संवाददाता, डोईवाला (देहरादून)। हर्रावाला में स्थित ससुराल में हुई शिक्षिका की मौत के मामले ने नया मोड़ ले लिया है। मृतका की मां की शिकायत पर पुलिस ने मृतका के पति, सास, ननद के विरुद्ध दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है।

    पुलिस के अनुसार गुरुवार सुबह करीब आठ बजे सूचना मिली कि लक्ष्मण एनक्लेव दिल्ली फार्म हर्रावाला क्षेत्र में रहने वाली सृष्टि कंडारी (खत्री ), जो एक सरकारी विद्यालय में शिक्षिका थीं, की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। ससुराल पक्ष का कहना है कि उसने फांसी लगाकर आत्महत्या की, जिसके बाद उसे तत्काल कैलाश अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

    वहीं, मृतका की मां श्रीकोट श्रीनगर गढ़वाल निवासी सीमा कंडारी ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया है कि उनकी पुत्री की हत्या की गई है। स्वजन का आरोप है कि नवंबर 2025 को विवाह के बाद से उसे दहेज की मांग को लेकर मानसिक एवं शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया जाता था। उनका आरोप है कि इसी प्रताड़ना के चलते उनकी बेटी की हत्या की गई है।

    हर्रावाला चौकी प्रभारी कमलेश प्रसाद गौड़ ने बताया कि मायके पक्ष की शिकायत के आधार पर दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट, घटनास्थल से जुटाए गए साक्ष्य और अन्य तथ्यों के आधार पर आगे कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

    खबरें और भी