विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

देहरादून में हाईवे पर हुड़दंग, थार चालक ने मेडिकल छात्रों और बस ड्राइवर को कुचलने का किया प्रयास

Published: Sun, 16 Aug 2026 07:49 AM (IST)

हरिद्वार-देहरादून राजमार्ग पर एक थार चालक ने हिमालयन इंस्टीट्यूट के मेडिकल छात्रों और बस चालक को कुचलने का प्रयास किया। ...और पढ़ें

प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए तस्वीर को एआई टूल की मदद से बनाया गया है।

प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए तस्वीर को एआई टूल की मदद से बनाया गया है।

संवाद सूत्र, देहरादून। हरिद्वार-देहरादून राजमार्ग पर रायवाला के समीप मोतीचूर में एक बिगड़ैल थार चालक के हिमालयन इंस्टीट्यूट जौलीग्रांट के मेडिकल छात्रों व उनके वाहन चालक पर थार से टक्कर मारते हुए कुचलने का प्रयास किया। इंस्टीट्यूट कर्मचारी की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात थार चालक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है।

कोतवाली रायवाला के वरिष्ठ उपनिरीक्षक संजय रावत ने बताया कि घटना के बाद थार चालक मौके से फरार हो गया था, जिसकी तलाश की जा रही है। उन्होंने बताया कि घटनाक्रम के मुताबिक गुरुवार शाम को हिमालयन इंस्टीट्यूट जौलीग्रांट के मेडिकल छात्रों को हरिद्वार लेकर जा रही इंस्टीट्यूट की बस को एक थार बार-बार ओवरटेक कर रही थी

जिसके बाद बस चालक गुरुमुख सिंह ने मोतीचूर फ्लाईओवर पर थार को रुकवा दिया। बस चालक ने थार चालक को बार-बार ओवरटेक करने के बारे में पूछा और उसकी हरकतों पर आपत्ति जताई तो थार चालक हैकड़ी दिखाने लगा। इस बीच बस से मेडिकल के कुछ छात्र भी बस से उतरकर वहां आ गए। जिसके बाद दोनों पक्षों में बहस होने लगी। वहीं, बस में बैठी एक छात्रा इस घटनाक्रम का वीडियो बना रही थी।

इस बीच अचानक थार चालक ने थार वहां खड़े लोगों को तरफ दौड़ा दी, जिससे वहां अफरातफरी मच गई। वहां खड़े छात्रों ने किसी तरह खुद को संभाला और सुरक्षित किया। जबकि घटना में बस चालक गुरुमुख सिंह घायल हो गए। जिसके बाद उसको अस्पताल पहुंचाया गया।

छात्रा की ओर से बनाई गई वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है की थार चालक ने बस के चालक को कुचलने का प्रयास किया। मामले में कनखल हरिद्वार निवासी अस्पताल कर्मचारी प्राची शर्मा ने थार चालक के विरुद्ध पुलिस को तहरीर दी है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।