विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बदलते मौसम में सेहत का रखें ध्यान, बच्चों-बुजुर्गों के लिए डॉक्टर की विशेष सलाह, अपनायें ये टिप्स

Published: Thu, 29 Oct 2026 04:25 PM (IST)

देहरादून में बदलते मौसम (धूप, ठंड, बारिश) के कारण स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं बढ़ रही हैं, जिससे सर्दी-जुकाम और अस्थमा का ...और पढ़ें

यह फोटो एआई से बनाई गई है

यह फोटो एआई से बनाई गई है

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, देहरादून। दिन में धूप, रात में ठंड और फिर सुबह बारिश। मौसम के इस बदलते मिजाज के बीच शरीर को तापमान के अनुसार ढालना आसान नहीं होता। डाक्टरों का भी कहना है कि तापमान में अचानक उतार-चढ़ाव से शरीर की सामान्य कार्यप्रणाली प्रभावित हो सकती है।

वहीं, ठंडी हवा, नमी और वातावरण में मौजूद धूल व एलर्जी पैदा करने वाले कण सांस संबंधी समस्याओं को बढ़ा सकते हैं। ऐसे में सर्दी-जुकाम, खांसी, गले में दर्द और अस्थमा के लक्षण उभरने का खतरा बढ़ जाता है। ऐसे समय में बच्चों, बुजुर्गों और पहले से बीमार लोगों को विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है।

बच्चों को गले में दर्द और जुकाम से बचाएं

राजकीय दून मेडिकल कालेज अस्पताल के बाल रोग विभागाध्यक्ष डा. अशोक कुमार के अनुसार, ठंड की शुरुआत के बीच बारिश होने से बच्चों को गले में दर्द, खांसी और जुकाम जैसी समस्याएं हो जाती हैं। बच्चों को ठंड से बचाने के साथ उनके खानपान और स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देना चाहिए। परेशानी होने पर डाक्टर से परामर्श लें।

तापमान में उतार-चढ़ाव से बढ़ सकती है परेशानी

जिला चिकित्सालय कोरोनेशन के फिजीशियन डा. प्रवीण पंवार के अनुसार, मौसम में बदलाव के दौरान सेहत के प्रति लापरवाही नहीं बरतनी चाहिए। तापमान में उतार-चढ़ाव के बीच शरीर को अनुकूल होने में समय लग सकता है। ऐसे में स्वास्थ्य संबंधी परेशानी होने पर उसे नजरअंदाज करने के बजाय समय पर चिकित्सकीय सलाह लेनी चाहिए।

अस्थमा के मरीज रहें विशेष सतर्क

कनिष्क अस्पताल के फिजीशियन डा. दिलजीत सिंह के अनुसार, ठंडी हवा और मौसम में बदलाव से संवेदनशील लोगों में सांस की नली में जलन या सिकुड़न बढ़ सकती है, जिससे सांस लेने में दिक्कत हो सकती है।

ऐसे में शरीर को गर्म रखें, बारिश में भीगने से बचें, पर्याप्त पानी पिएं और स्वच्छता का ध्यान रखें। बुखार, सांस लेने में परेशानी या लगातार खांसी होने पर चिकित्सक से परामर्श जरूर लें।

इन बातों का रखें विशेष ध्यान

-सुबह और रात को मौसम के अनुसार गर्म कपड़े पहनें।
-बच्चों और बुजुर्गों को ठंड व बारिश से बचाएं।
-पर्याप्त पानी पिएं और पौष्टिक आहार लें।
-घर में साफ-सफाई रखें और धूल-धुएं से बचें।
-अस्थमा के मरीज चिकित्सक की सलाह के अनुसार दवाएं लेते रहें।
-सांस लेने में परेशानी अथवा लगातार खांसी होने पर चिकित्सक से संपर्क करें।

यह भी पढ़ें- देहरादून एयरपोर्ट पर विंटर शेड्यूल लागू: 12 शहरों के लिए 26 उड़ानें, बदला टाइम

यह भी पढ़ें- देहरादून में वरिष्ठजन जीवनसाथी परिचय सम्मेलनः अपने लिए वर-वधू ढूंढने पहुंचे कई राज्यों के 50 से 80 वर्ष तक के लोग

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।