Dehradun Weather Today: गरज-चमक के साथ हुई बारिश, मसूरी में बर्फबारी के हैं आसार
Mussoorie Dehradun Weather forecast देहरादून और मसूरी में देर रात तक गरज-चमक के साथ तीव्र बौछारें हुईं, जिससे कड़ाके की ठंड बढ़ गई। मौसम विभाग के अनुस ...और पढ़ें

Mussoorie Dehradun Weather forecast दोपहर बाद हुई वर्षा के कारण छाता लेकर जातेे लोग। जागरण
HighLights
देहरादून-मसूरी में देर रात तक तीव्र बौछारें हुईं।
बुधवार को हल्की वर्षा, चोटियों पर हिमपात संभव।
तेज हवाएं चलेंगी, खेती-बागवानी और पर्यटन को लाभ।
जागरण संवाददाता, देहरादून। Dehradun Ka Mausam मौसम के बदले मिजाज के बीच देहरादून-मसूरी समेत आसपास के क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ तीव्र बौछारों का दौर देर रात तक जारी रहा। दून में वर्षा के बीच कड़ाके की ठंड महसूस की गई।
मसूरी (Mussoorie) और आसपास के क्षेत्रों में भी वर्षा के बीच हिमपात के आसार बने रहे। मौसम विभाग के अनुसार, बधुवार को भी देहरादून में आंशिक बादल छाये रह सकते हैं और कहीं-कहीं गर्जन के साथ हल्की वर्षा हो सकती है।
- चोटियों पर हल्के हिमपात और निचले इलाकों में तेज हवा चलने को लेकर चेतावनी जारी की गई है।
दोपहर बाद हुई वर्षा
मंगलवार को सुबह से ही देहरादून और आसपास के क्षेत्रों में आंशिक बादल मंडराते रहे। हालांकि, कहीं-कहीं धूप भी खिली। दोपहर में आसमान में घने बादलों ने डेरा डाल लिया और आकाशीय बिजली चमकने लगी।
- दून में दोपहर बाद से ही हल्की वर्षा का दौर शुरू हो गया था।
ठिठुरन और बढ़ गई
वहीं, मसूरी में भी दिनभर रुक-रुककर बूंदाबांदी होती रही। पारे में भी दो से चार डिग्री सेल्सियस तक की कमी दर्ज की गई। तेज हवाएं चलने से ठिठुरन और बढ़ गई।
खबरें और भी
देर शाम को हुई बारिश
देर शाम फिर से घने बादल घिर आए और जोरदार गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने लगी। साथ ही तीव्र बौछारों का क्रम भी शुरू हो गया।
- मसूरी समेत आसपास के क्षेत्रों में रात को हिमपात के आसार बने रहे।
हिल स्टेशन होंगे गुलजार
पर्यटकों के लौटने के बाद मसूरी में सड़कें सूनी होने लगी हैं। हालांकि, बर्फबारी होने पर वीकेंड पर फिर से मसूरी और आसपास के हिल स्टेशन गुलजार होने की उम्मीद है।
- वर्षा-बर्फबारी को खेती-बागवानी के लिए फायदेमंद बताया जा रहा है।
चल सकती हैं तेज हवाएं
मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, बुधवार को दून और आसपास के क्षेत्रों में आंशिक बादल छाने से लेकर हल्की धूप खिलने के आसार हैं। कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं।
- साथ ही निचले इलाकों में 40 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चल सकती हैं।
हिमपात के हैं आसार
2500 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्के हिमपात (Snowfall) के आसार हैं। इसके बाद गुरुवार से मौसम शुष्क रहने की संभावना है। 31 जनवरी को एक और ताजा विक्षोभ उत्तराखंड में सक्रिय हो सकता है।