Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    कॉमनवेल्थ गेम्स में कांस्य पदक विजेता उन्नति शर्मा पहुंची देहरादून, जोरदार स्वागत और सम्मान

    Updated: Wed, 05 Aug 2026 02:23 PM (IST)

    स्कॉटलैंड के ग्लासगो में राष्ट्रमंडल खेल जूडो स्पर्धा में कांस्य पदक जीतने वाली उन्नति शर्मा का देहरादून में भव्य स्वागत किया गया। ...और पढ़ें

    HighLights

    1. राष्ट्रमंडल खेल जूडो में उन्नति शर्मा ने जीता कांस्य पदक

    2. देहरादून में भव्य स्वागत, खेल प्रेमियों और अधिकारियों की भीड़

    3. डीएवी पब्लिक स्कूल में सम्मानित, कोच पुनेश सिंह ने बताया सफर

    जागरण संवाददाता, देहरादून। स्कॉटलैंड के ग्लासगो में आयोजित राष्ट्रमंडल खेल जूडो स्पर्धा में 63 किलोभार वर्ग में कांस्य पदक विजेता उन्नति शर्मा का दून में आज यानि बुधवार को भव्य स्वागत किया गया। उन्नति के स्वागत में विभिन्न खेलों के पदाधिकारी, खेल प्रेमी और सामाजिक संगठन की भीड़ उमड़ी।

    Untitled-4 copy

    भव्य स्वागत

    कांस्य पदक विजेता उन्नति शर्मा को डीएवी पब्लिक स्कूल में सम्मानित किया गया। उनके स्कूल के कोच पुनेश सिंह ने बताया उन्नति ने 11 वर्ष की आयु से जुडो खेलना शुरू कर दिया था। उन्होंने राष्ट्रीय स्तर पर स्वर्ण और अंतरराष्ट्रीय स्तर के एशियन गेम में रजत और कांस्य पदक नाम किये।

    Untitled-7 copy

    उन्नति के पिता 12 गढ़वाल से सेवानिवृत्त हैं। उनकी माता ममता शर्मा गृहणी हैं। उन्नति की एक बड़ी बहन और एक भाई है। उन्नति के स्वागत में रिस्पना में उत्तराखंड राज्य स्तरीय खेल परिषद के अध्यक्ष कुलदीप बुटोला, सहायक निदेशक खेल संजीव पौरी, जिला खेल अधिकारी शभाली गुरुंग भी पहुंचे।

    यह भी पढ़ें- राष्ट्रमंडल खेलों में उत्तराखंड की झोली में एक और पदक, हरिद्वार के शुभम ने जीता सिल्वर

    खबरें और भी