विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

देहरादून में दोस्त के दफ्तर में युवक की मौत, परिवार ने लगाया हत्या का आरोप

By Vatsal GUptaEdited By: Nirmala Bohra
Published: Sun, 23 Aug 2026 12:37 PM (IST)

देहरादून के रायपुर में दोस्त के कार्यालय में हुए विवाद में एक युवक इफ़्तकार की मौत हो गई।

परिजनों ने दोस्तों पर धारधार हथियार से हत्या करने का आरोप लगाया है।

परिजनों ने दोस्तों पर धारधार हथियार से हत्या करने का आरोप लगाया है।

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, देहरादून। रायपुर के रक्षा विहार में देर रात दोस्त के कार्यालय में किसी विवाद में एक युवक की मौत हो गई। मौके से दोस्त ही घायल को लेकर अस्पताल पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

परिजनों ने दोस्तों पर धारधार हथियार से हत्या करने का आरोप लगाया है। आरोप है कि दोस्तों ने घटनास्थल से साक्ष्य भी मिटाए। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

शनिवार की देर रात रायपुर निवासी युवक इफ़्तकार अपने कुछ दोस्तों के साथ युवक अनस के कार्यालय में था। इसी दौरान आधी रात को कुछ विवाद हुआ और युवक इफ़्तकार घायल हो गया। घायल अवस्था में साथ में मौजूद दोस्त उसे लेकर अस्पताल पहुंचे, जहां उसकी मौत हो गई।

सूचना पर परिजन पहुंचे तो उन्होंने दोस्तों पर युवक की हत्या करने के आरोप लगाये है। मृतक के भाई अनस ने आरोप लगाते हुए कहा कि दोस्तों ने विवाद में उसके भाई की धारधार हथियार से हत्या की है। घटनास्थल पर सभी साक्ष्य भी मिटाए गए है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

भाइयो में सबसे छोटा है मृतक

मृतक इफ़्तकार तीन भाई और उसकी छह बहने है। भाइयो में मृतक सबसे छोटा है और इंदिरा मार्किट में कपड़े की दुकान चलाता है। शनिवार रात को वह दुकान से आकर घर के पास ही दोस्त अनस के कार्यालय में चला गया था।