यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 08, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Delhi Elections Result: भाजपा के क्लीन स्वीप से खुशी से फूल नहीं समा रहे उत्तराखंड सीएम धामी, पढ़ें क्या बोले?
Delhi Elections Result दिल्ली चुनाव परिणाम 2025 में बीजेपी ने प्रचंड जीत हासिल की है। पार्टी ने 48 सीटें जीतकर पूर्ण बहुमत हासिल किया है। इस जीत से उत ...और पढ़ें

जागरण संवाददाता, देहरादून। Delhi Elections Result: दिल्ली में भाजपा को प्रचंड जीत मिली है। 48 सीटों के साथ भाजपा पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने जा रही है। इस जीत के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत तमाम बड़े नेताओं ने प्रतिक्रियाएं दी है। वहीं उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी इस जीत से खुशी से फूले नहीं समा रहे हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि उन्होंने दिल्ली चुनाव अपनी पूरी ताकत झोंकी थी। उन्होंने कई रैलियों को संबोधित किया।
दिल्ली में विकास और जनकल्याण का सूर्योदय
परिणाम घोषित होने के बाद उन्होंने दिल्ली में भाजपा की जीत को दिल्ली में विकास और जनकल्याण का सूर्योदय बताया है।
सीएम धामी ने कहा कि 'दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा की ऐतिहासिक विजय पर समस्त समर्पित कार्यकर्ताओं व दिल्लीवासियों को हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं। आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में सभी कर्मठ कार्यकर्ताओं के अथक प्रयासों के परिणामस्वरूप दिल्ली में विकास रूपी कमल खिल चुका है।
यह स्वर्णिम विजय देवतुल्य जनता द्वारा घोटालों में डूबी भ्रष्ट आप-दा सरकार की नीतियों को नकारते हुए भाजपा की विकास और अन्त्योदय की विचारधारा को समर्पित है। यह स्पष्ट जनादेश दिल्ली के सर्वांगीण और सर्वस्पर्शी विकास का मार्ग प्रशस्त करने वाला है।'
दिल्ली के चुनावी रण में मोर्चे पर डटे थे मुख्यमंत्री धामी
दिल्ली विधानसभा के चुनावी रण में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मोर्चे पर डटे रहे। उन्होंने रिठाला, द्वारका, मटियाला व लक्ष्मीनगर विधानसभा क्षेत्रों में भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में चार सभाओं को संबोधित किया। उन्होंने आम आदमी पार्टी पर हमले जारी रखते हुए आरोप लगाया कि आम आदमी पार्टी व कांग्रेस राष्ट्रविरोधी एजेंडे और तुष्टीकरण को बढ़ावा देने का काम कर रहे हैं। भ्रष्टाचार के मामले में आम आदमी पार्टी, कांग्रेस से भी आगे बढ़ गई है।
खबरें और भी
.jpg)
दिल्ली चुनावों के दौरान बच्चे को दुलारते हुए सीएम धामी। जागरण
सीएम धामी ने कहा था कि जनता के जोश व उत्साह से साफ है कि इस बार दिल्ली में प्रचंड बहुमत के साथ कमल खिलने वाला है। मुख्यमंत्री धामी ने कहा था कि मुफ्त पानी का वादा कर सत्ता में आई आम आदमी पार्टी की सरकार के कार्यकाल में दिल्ली में टैंकर माफिया पनपे हैं। आज दिल्ली की 40 प्रतिशत आबादी टैंकरों पर निर्भर है। महिला सुरक्षा का वादा करने वाली इस पार्टी की महिला सांसद स्वाति मालीवाल के साथ शीशमहल में मारपीट होती है।
उन्होंने कहा था कि आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल अपनी नाकामाी छिपाने के लिए हरियाणा पर यमुना की बदहाली का ठीकरा फोड़ते हैं। केजरीवाल को जवाब देना होगा कि यमुना की सफाई के लिए मिले 8500 करोड़ रुपये आखिर कहां गए। उन्होंने कहा था कि दिल्ली की जनता अब आम आदमी पार्टी के असली चेहरे को पहचान चुकी है। इस बार दिल्ली में परिवर्तन की लहर चल रही है और लोगों को डबल इंजन की सरकार बनाने के लिए पांच फरवरी का इंतजार है।
उन्होंने कहा था कि उत्तराखंड में समान नागरिक संहिता लागू कर दी गई है। यह इसलिए संभव हो पाया, क्योंकि वहां प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में डबल इंजन की सरकार है। समान नागरिक संहिता में ऐसे प्रविधान किए गए हैं कि अब कोई भी आफताब दिल्ली की तरह श्रद्धा के साथ हैवानियत नहीं कर सकेगा।