विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 30, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

स्वास्थ्य विभाग में तबादलों पर मचा घमासान, सुगम से सुगम में स्थानांतरण होने पर भड़कीं एएनएम

By Sunil NegiEdited By:
Updated: Sun, 30 Jun 2019 12:06 PM (IST)

स्वास्थ्य विभाग में तबादलों पर घमासान मच गया है। अधिकारियों ने नियमों को धता बता सुगम से सुगम में स्थानांतरण कर दिया है। ये कि स्थानांतरण चार किमी के दायरे में किया गया है।

स्वास्थ्य विभाग में तबादलों पर मचा घमासान, सुगम से सुगम में स्थानांतरण होने पर भड़कीं एएनएम
स्वास्थ्य विभाग में तबादलों पर मचा घमासान, सुगम से सुगम में स्थानांतरण होने पर भड़कीं एएनएम

देहरादून, जेएनएन। स्वास्थ्य विभाग में तबादलों पर घमासान मच गया है। ताजा मामला एएनएम के स्थानांतरण से जुड़ा है। जिनका अधिकारियों ने नियमों को धता बता सुगम से सुगम में स्थानांतरण कर दिया है। ताज्जुब ये कि स्थानांतरण चार किमी के दायरे में किया गया है।

राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद व उत्तराखंड मातृ शिशु व परिवार कल्याण महिला कर्मचारी संघ का एक प्रतिनिधिमंडल शनिवार को मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. एसके गुप्ता से मिला। उन्होंने स्थानांतरण नीति के नियमों के अनुरूप ही एएनएम आदि का स्थानांतरण करने की मांग की है। 

कहा कि कुछ एएनएम के स्थानांतरण में तबादला एक्ट-2017 केनियमों का उल्लंघन किया गया है। पिछले वर्ष सुगम से सुगम स्थान पर देहरादून में पद स्थापित कर एएनएम का स्थानांतरण किया गया था। एक वर्ष के अंदर ही फिर सुगम से सुगम में चार किमी के दायरे में स्थानांतरण किया जा रहा है। कहा कि इस प्रकार का कोई भी स्थानांतरण मुख्य चिकित्साधिकारी के स्तर से यदि किया जाता है तो इसका पुरजोर विरोध किया जाएगा। सीएमओ ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि नियम विरुद्ध कोई भी स्थानांतरण नहीं किया जाएगा।

यह भी पढ़ें: वेतन नहीं मिलने से स्वास्थ्य केंद्रों में तैनात कर्मियों में रोष, करेंगे हड़ताल Dehradun News

यह भी पढ़ें: आधे दिन हड़ताल पर रहे निगम कर्मी, बैरंग लौटे फरियादी Dehradun News

यह भी पढ़ें: वार्ता के बाद संविदा स्वास्थ्य कर्मियों की हड़ताल स्थगित Dehradun News