Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 26, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    एक ही दिन में यहां मिले डेंगू के 13 मरीज, स्वास्थ्य महकमे में हड़कंप Dehradun News

    By BhanuEdited By:
    Updated: Fri, 26 Jul 2019 09:45 AM (IST)

    दून में इस साल एडीज का अटैक शहर के रायपुर क्षेत्र में हुआ है। यहां 13 मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई है। इससे स्वास्थ्य महकमें में हड़कंप मचा है। ...और पढ़ें

    एक ही दिन में यहां मिले डेंगू के 13 मरीज, स्वास्थ्य महकमे में हड़कंप Dehradun News
    एक ही दिन में यहां मिले डेंगू के 13 मरीज, स्वास्थ्य महकमे में हड़कंप Dehradun News

    देहरादून, जेएनएन। डेंगू को लेकर स्वास्थ्य विभाग के सारे इंतजाम ध्वस्त हो गए हैं। सोर्स डिटेक्शन सर्वे से लेकर जन जागरूकता तक का ढोल महकमा पीटता रहा पर मच्छर इस सब पर भारी पड़े। विभागीय अफसर संभावित क्षेत्र चिन्हित करते अपनी ऊर्जा जाया करते हैं और यह मच्छर हर साल नए क्षेत्र में डंक मार रहा है। इस साल एडीज का अटैक शहर के रायपुर क्षेत्र में हुआ है। यहां 13 मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई है। 

    एक ही दिन में डेंगू के इतने मामले सामने आने से स्वास्थ्य विभाग के भी हाथ-पांव फूल गए हैं। जिन मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई है, उनमें 12 पुरुष व एक महिला शामिल है। इनमें चार मरीज राजकीय कोरोनेशन अस्पताल में भर्ती हैं, जबकि दो मरीज दून मेडिकल कॉलेज के टीचिंग अस्पताल यानी दून अस्पताल में भर्ती हैं। इस तरह शहर में डेंगू पीडि़तों की संख्या 34 पहुंच गई है। वहीं, अन्य जनपदों में भी डेंगू के चार मरीज सामने आए हैं।

    हर अंतराल बाद डेंगू के नए मामले सामने आने से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मचा हुआ है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने एक बार फिर सभी सरकारी व निजी अस्पतालों को अलर्ट कर दिया है। डेंगू के मरीजों के उपचार के लिए अस्पतालों में अलग वार्ड बनाने व मरीजों के इलाज में किसी भी तरह की लापरवाही नहीं बरतने के निर्देश दिए गए हैं। 

    वहीं डेंगू की रोकथाम/बचाव के क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर जागरूकता अभियान चलाने के निर्देश भी संबंधित को दिए गए हैं। जिन 13 मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई है, वह सभी रायपुर क्षेत्र के हैं। इसी क्षेत्र से डेंगू के अब तक 30 मामले सामने आ चुके हैं। ऐसे में कहा जा सकता है कि इस बार डेंगू की मार रायपुर क्षेत्र पर ज्यादा पड़ रही है। 

    खबरें और भी

    जिला वैक्टर जनित रोग अधिकारी सुभाष जोशी का कहना है कि छह मरीज अस्पताल में भर्ती हैं। जिनके स्वास्थ्य में सुधार हो रहा है। डेंगू प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर लोगों को जागरूक किया गया है।

    यह भी पढ़ें: उत्तराखंड में गहराया डेंगू का डंक, चार और मरीजों में हुई पुष्टि

    यह भी पढ़ें: डेंगू से बचाव को घर-घर जाएगा स्वास्थ्य महकमा, घबराएं नहीं कराएं उपचार Dehradun News

    यह भी पढ़ें: दून में डेंगू का डंक, दो और मरीजों में डेंगू की पुष्टि Dehradun News