विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 13, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सर्दी में भी हार नहीं मान रहा डेंगू का मच्छर, चार और मरीज मिले

By BhanuEdited By:
Published: Sat, 13 Oct 2018 11:45 AM (IST)

मौसम में ठंडक आने के बावजूद डेंगू का मच्छर हार नहीं मान रहा है। प्रदेश में चार और मरीजों में ...और पढ़ें

सर्दी में भी हार नहीं मान रहा डेंगू का मच्छर, चार और मरीज मिले
सर्दी में भी हार नहीं मान रहा डेंगू का मच्छर, चार और मरीज मिले

देहरादून, [जेएनएन]: मौसम में ठंडक आने के बावजूद डेंगू का मच्छर हार नहीं मान रहा है। डेंगू के बढ़ते मामलों को लेकर जहां स्वास्थ्य विभाग पसोपेश में है, वहीं आमजन भी खौफ में है। 

बीते दिनों की तरह प्रदेश में चार और मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई है। इनमें नैनीताल में तीन और ऊधमसिंहनगर में एक मरीज की रिपोर्ट पॉजीटिव आई है। प्रदेश में अब तक डेंगू पीड़ितों की संख्या 444 पहुंच गई है।

जनवरी से अब तक के आंकड़ों पर गौर करें तो इस बार हरिद्वार, देहरादून व टिहरी में डेंगू का मच्छर ज्यादा सक्रिय रहा है। हरिद्वार में सर्वाधिक 154 मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई है। जबकि देहरादून में भी 124 मरीजों की एलाइजा जांच पॉजीटिव आ चुकी है। 

इसी तरह टिहरी में 93, नैनीताल में 46 और ऊधमसिंहनगर में 14 मरीजों में अब तक डेंगू की पुष्टि हो चुकी है। हालात यह कि डेंगू के मामले लगातार बढ़ते ही जा रहे हैं और स्वास्थ्य महकमा दावों पर दावे कर रहा है। 

विभागीय अधिकारियों का कहना है कि जिन क्षेत्रों में डेंगू के मामले सामने आए हैं वहां पर दवा का छिड़काव व फॉगिंग कराई जा रही है। लोगों को भी अपने आसपास पानी एकत्र नहीं होने देने के लिए जागरूक किया जा रहा है। विभागीय दावों की असलियत यह कि अगले ही दिन इन क्षेत्रों से फिर डेंगू के नए मामले सामने आ रहे हैं। ऋषिकेश के चौदहबीघा, ढालवाला व आसपास के क्षेत्रों में इसका उदाहरण देखा जा सकता है।

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड में डेंगू के 51 और मरीज मिले, आंकड़ा पहुंचा चार सौ के पार

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड में डेंगू हुआ विकराल, 36 और मरीजों में हुई पुष्टि

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड में नहीं थम रहा डेंगू का कहर, 23 और मरीज मिले

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।