विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 28, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अंडर-13 व अंडर-15 वर्ग में डीएफए बना चैंपियन

By Gaurav KalaEdited By:
Updated: Thu, 29 Dec 2016 02:00 AM (IST)

इंदिरा नगर स्थित गौतम इंटरनेशनल स्कूल में चल रहे टूर्नामेंट में सभी वर्गों के फाइनल खेले गए। अंडर-13 वर्ग में डीएफए ए ने डीएफए बी को 3-1 से हराकर खिताब जीता।

News Article Hero Image

देहरादून, [जेएनएन]: देहरादून फुटबॉल ऐकेडमी की ओर से आयोजित उत्तराखंड आंदोलनकारी शहीद मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट में डीएफए ने अंडर-13 व अंडर-15 वर्ग में खिताब कब्जाया। अंडर-17 वर्ग में सीआर 8 विजेता बना।

इंदिरा नगर स्थित गौतम इंटरनेशनल स्कूल में चल रहे टूर्नामेंट में सभी वर्गों के फाइनल खेले गए। अंडर-13 वर्ग में डीएफए ए ने डीएफए बी को 3-1 से हराकर खिताब जीता। विजेता टीम के लिए अभिषेक नेगी ने दो व प्रभात गुरुंग ने एक गोल दागा।

पढ़ें: क्रिकेट में सिमखोला की टीम बनी विजेता

अंडर-15 वर्ग में डीएफए ने बडोवाला को 3-1 से हराकर खिताब अपने नाम किया। डीएफए के लिए पंकज ने दो व अभय ने एक गोल दागा, जबकि बडोवाला की ओर से विवेक ने एकमात्र गोल किया।

पढ़ें:-फुटबॉल में नैनीताल ने देहरादून को हराकर जीता खिताब

अंडर-17 वर्ग में सीआर 8 ने डीएफए को 3-1 से हराकर खिताब कब्जाया। सीआर 8 के शुभम ने हैट्रिक लगाई, जबकि डीएफए की ओर से सिद्धार्थ रावत ने गोल दागा। अंडर-13 वर्ग में अभिषेक नेगी, अंडर-15 वर्ग में अभय रावत और अंडर-17 वर्ग में शुभम को मैन ऑफ द टूर्नामेंट चुना गया।

पढ़ें-शरदोत्सव मेले में हुई वॉलीबाल प्रतियोगिता में उत्तराखंड पुलिस रही विनर