विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 06, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

डीएफए ने फुटबाल में हरिद्वार व ऋषिकेश को हराया

By BhanuEdited By:
Updated: Sat, 07 Jan 2017 02:30 AM (IST)

अठूरवाला अंडर-14 बालक फुटबाल कप में देहरादून फुटबाल ऐकेडमी (डीएफए) ने हरिद्वार व ऋषिकेश की टीम को शिकस्त दी।

News Article Hero Image

देहरादून, [जेएनएन]: अठूरवाला अंडर-14 बालक फुटबाल कप में देहरादून फुटबाल ऐकेडमी (डीएफए) ने हरिद्वार व ऋषिकेश की टीम को शिकस्त दी।

अठूरवाला में चल रही प्रतियोगिता में पहला मुकाबला डीएफए व हरिद्वार एफसी के बीच खेला गया। डीएफए ने अमृत थापा के पांचवें, अभिषेक नेगी के 12वें व विकल थापा के 40वें मिनट में गोल के दम पर 3-0 से मुकाबला अपने नाम किया।

पढ़ें-अतुल के हरफनमौला खेल से जीता यूनिटी क्रिकेट क्लब

दूसरा मुकाबला हरिद्वार पीएसी एफसी व एसजीआरआर ब्वॉयज के बीच खेला गया। इसमें हरिद्वार पीएसी एफसी ने 1-0 से मैच जीत लिया। हरिद्वार की ओर से निर्णायक गोल पुष्पेंद्र ने किया।

पढ़ें-बॉक्सिंग में नैनीताल और देहरादून बना चैंपियन

तीसरे मुकाबले में एफसीबी एफसी ने हरिद्वार पीएसी एफसी को 3-0 से हराया। टीम की ओर से दीप 15वें, सौरव सजवाण 20वें व रजत पुंडीर ने 35वें मिनट में गोल किया।

पढ़ें-केकेआर कांडा ने जीता क्रिकेट का उद्घाटन मुकाबला

आखिरी मुकाबला डीएफए व ऋषिकेश एफसी के बीच खेला गया। इसमें डीएफए ने विकल थापा 15वें, अमृत थापा 20वें व नवीन भंडारी के 45वें मिनट में किए गोल के दम पर मुकाबला 3-0 से अपने नाम लिया।

पढ़ें:-फुटबॉल में नैनीताल ने देहरादून को हराकर जीता खिताब

पढ़ें-अल्मोड़ा के पपरसली में बिछी शतरंज की बिसात