विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

उत्तराखंड में 18 और नेताओं को मिला दायित्व, धामी सरकार ने जारी किए नियुक्ति आदेश

Published: Thu, 04 Jun 2026 11:45 PM (IST)

धामी सरकार ने विभिन्न निगमों, परिषदों और समितियों में 18 और भाजपा नेताओं को दायित्व सौंपे हैं।

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

राज्य ब्यूरो, देहरादून। धामी सरकार की ओर से भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं को दायित्व दिए जाने का सिलसिला जारी है। अब 18 और नेताओं को विभिन्न निगमो, परिषदों व समितियों में दायित्व दिए गए हैं। शासन ने इसके आदेश भी जारी कर दिए हैं।

दायित्वधारियों की नई सूची के अनुसार हुकम सिंह कुंवर (चंपावत) को राज्य निर्माण आंदोलनकारी सम्मान परिषद में अध्यक्ष बनाया गया है। आचार्य संतोष खंडूड़ी (देहरादून) को जनसंख्या विश्लेषण समिति में उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है।

इनके अलावा देवेंद्र सिंह ढैला (नैनीताल) को उत्तराखंड बागवानी परिषद, नितिन गौतम (हरिद्वार) को ग्रामीण स्वास्थ्य सलाहकार एवं अनुश्रवण परिषद, मोहिनी पोखरिया (ऊधम सिंह नगर) को राज्य स्तरीय सतर्कता समिति, रामपाल (ऊधम सिंह नगर) को बीस सूत्रीय कार्यक्रम क्रियान्वयन समिति, मनोज कालाकोटी (चंपावत) को उत्तराखंड अनुसूचित जाति आयोग और हरीश चंद्र पांडे (नैनीताल) को सिंचाई सलाहकार समिति में उपाध्यक्ष बनाया गया है।

सुभाष बगौली (चंपावत) को पर्यटन विकास परिषद में सलाहकार (सतत पर्यटन) का दायित्व दिया गया है। माधव सेमवाल (चमोली) को बीकेटीसी में सलाहकार नियुक्त किया गया है।

मोहित शर्मा, डा रणवीर सिंह, पारस गोयल, विशाल गुप्ता व ऋतु मित्रा (देहरादून) को गढ़वाल मंडल विकास निगम में गैर सरकारी निदेशक बनाया गया है।

पुष्कर सिंह कोश्यारी (ऊधम सिंह नगर), दयाल सिंह (बागेश्वर), रोहित बिष्ट (चंपावत) को कुमाऊं मंडल विकास निगम गैर सरकारी निदेशक की जिम्मेदारी दी गई है।

यह भी पढ़ें- उत्तराखंड: धामी सरकार ने जारी की दायित्वधारियों की दूसरी सूची, 7 अन्य को सौंपी जिम्मेदारी

यह भी पढ़ें- धामी सरकार ने फिर खोला दायित्वों का पिटारा, 14 भाजपा नेताओं को बांटे दायित्व

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।