Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    उत्तराखंड में लैंड फ्राड पर धामी सरकार का कड़ा रुख, दोषियों पर होगी सख्त कार्रवाई

    Updated: Wed, 08 Apr 2026 12:22 AM (IST)

    उत्तराखंड सरकार भूमि धोखाधड़ी और अन्य घपलों पर सख्त कार्रवाई कर रही है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि दोषियों के खिलाफ कोई ढिलाई नहीं बरती जा ...और पढ़ें

    उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी।

    उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी।

    HighLights

    1. सरकार भूमि धोखाधड़ी और घपलों पर सख्त कार्रवाई करेगी

    2. मुख्यमंत्री धामी ने दोषियों के खिलाफ ढिलाई न बरतने को कहा

    3. पुलिस 'ऑपरेशन प्रहार' के तहत जांच में सक्रिय है

    राज्य ब्यूरो, देहरादून। उत्तराखंड में भूमि धोखाधड़ी (लैंड फ्राड) और अन्य घपलों पर सरकार ने सख्त रुख अपनाते हुए कार्रवाई तेज कर दी है।

    मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि ऐसे मामलों में किसी भी स्तर पर ढिलाई नहीं बरती जाएगी और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

    उन्होंने कहा कि आपरेशन प्रहार के तहत पुलिस विभाग लगातार सक्रिय है और प्रदेशभर में संदिग्ध मामलों की जांच कर आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। सरकार का फोकस पारदर्शिता, जवाबदेही और आमजन के हितों की रक्षा पर है।

    मंगलवार को सचिवालय परिसर में पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत में लैंड फ्राड से जुड़े मामलों को, पहले इसके लिए गठित समिति के समक्ष रखे जाने, संबंधी सवाल पर मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि जिस विभाग का जो कार्य है, वह अपने-अपने स्तर से कार्रवाई कर रहा है और विभिन्न विभागों के बीच समन्वय बनाकर इन मामलों को गंभीरता से लिया जा रहा है।

    उन्होंने कहा कि नागरिकों की समस्याओं और सामने आए घोटालों पर सरकार पूरी सतर्कता के साथ काम कर रही है।

    चारधाम यात्रा की तैयारियों पर बोलते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी गई है। अधिकारियों के साथ व्यापक मंथन कर यात्रा को सुगम और व्यवस्थित बनाने के लिए सभी आवश्यक इंतजाम पूरे कर लिए गए हैं।

    उन्होंने कहा कि गैस आपूर्ति जैसी कुछ चुनौतियां वैश्विक परिस्थितियों से प्रभावित हैं, जिनके समाधान के लिए वैकल्पिक व्यवस्था पर काम किया जा रहा है।

    उन्होंने भरोसा दिलाया कि यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इस पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। सरकार श्रद्धालुओं के स्वागत के लिए पूरी तरह तैयार है।

    पश्चिम बंगाल दौरे पर टिप्पणी करते हुए मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि वहां परिवर्तन की लहर है। तृणमूल कांग्रेस पर सिंडिकेट की तरह काम करने का आरोप लगाते हुए उन्होंने यह दावा किया कि जनता बदलाव चाहती है। उन्होंने विश्वास जताया कि नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में राज्य में डबल इंजन सरकार बनने की संभावना प्रबल है।

    यह भी पढ़ें- उत्तराखंड: सीएम धामी ने 5 विधानसभाओं की घोषणाओं की समीक्षा की, पर्वतीय क्षेत्रों में स्वास्थ्य पर दिया जोर

    यह भी पढ़ें- सनातन संरक्षक की छवि ने धामी को बनाया भाजपा का पोस्टर ब्वॉय, हर चुनाव में बन रहे स्टार प्रचारक

    खबरें और भी