Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    देहरादून: सीएम धामी ने 'बेगमपुरा' के सपने को साकार करने का किया आह्वान

    Updated: Fri, 24 Jul 2026 11:18 PM (IST)

    मुख्यमंत्री धामी ने संत रविदास जयंती वर्ष पर 'समरसता संकल्प अभियान' कार्यशाला में सामाजिक समरसता को राष्ट्र निर्माण का आधार बताया। ...और पढ़ें

    त्यागी रोड स्थित होटल स्टार वुड में भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा के कार्यक्रम को संबोधित करते मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी। जागरण

    त्यागी रोड स्थित होटल स्टार वुड में भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा के कार्यक्रम को संबोधित करते मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी। जागरण

    HighLights

    1. मुख्यमंत्री धामी ने सामाजिक समरसता को राष्ट्र निर्माण का आधार बताया

    2. संत रविदास के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया

    3. 'बेगमपुरा' समाज की स्थापना पर जोर दिया

    जागरण संवाददाता, देहरादून। संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज की 650वीं जयंती वर्ष के अवसर पर आयोजित 'समरसता संकल्प अभियान' की प्रदेश कार्यशाला में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सामाजिक समरसता को राष्ट्र निर्माण का सबसे मजबूत आधार बताते हुए संत रविदास के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।

    त्यागी रोड स्थित होटल स्टार वुड में आयोजित कार्यशाला में उन्होंने कहा कि संत रविदास का जीवन केवल आध्यात्मिक चेतना का नहीं, बल्कि सामाजिक समानता, न्याय और मानवता की स्थापना का आंदोलन था। उनके विचार आज भी उतने ही प्रासंगिक हैं, जितने सदियों पहले थे।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि संत रविदास ने समाज को जाति, ऊंच-नीच और छुआछूत जैसी कुरीतियों से ऊपर उठकर कर्म, चरित्र और मानवता के आधार पर जीवन जीने का संदेश दिया।

    उनका प्रसिद्ध संदेश 'मन चंगा तो कठौती में गंगा' आज भी आंतरिक शुद्धता और सामाजिक समरसता का सबसे बड़ा सूत्र है। उन्होंने कहा कि संत रविदास का 'बेगमपुरा' ऐसा समाज था, जहां किसी प्रकार का भेदभाव, अन्याय या अभाव न हो और प्रत्येक व्यक्ति सम्मानपूर्वक जीवन जी सके।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार अंत्योदय और 'सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास' की भावना के साथ समाज के अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचा रही है।

    स्वच्छ भारत मिशन, उज्ज्वला योजना, आयुष्मान भारत, प्रधानमंत्री आवास योजना, जनधन योजना और जल जीवन मिशन जैसी योजनाओं ने गरीब और वंचित वर्गों के जीवन में व्यापक बदलाव लाया है।

    मुख्यमंत्री ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि समरसता संकल्प अभियान को केवल कार्यक्रम तक सीमित न रखें, बल्कि गांव-गांव, मोहल्लों व घर-घर तक पहुंचाकर चौपालों, संवाद कार्यक्रमों और जनजागरण अभियानों के माध्यम से संत रविदास के विचारों का व्यापक प्रचार-प्रसार करें।

    खबरें और भी

    इससे पहले कार्यशाला का शुभारंभ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष लाल सिंह आर्य और कैबिनेट मंत्री खजान दास ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।

    कार्यक्रम में भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्य मंत्री बालवीर घुनियाल ने अतिथियों का स्वागत किया। इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री कुंदन परिहार, दीप्ति रावत, स्वराज विद्वान, विनोद लक्खा, विशाल बिरला, ओम प्रकाश भुजवान, विनोद महार, दया राम आदि मौजूद रहे।

    यह भी पढ़ें- सीएम धामी की अधिकारियों को सख्त हिदायत, कहा- जन समस्याओं के निस्तारण में देरी बर्दाश्त नहीं

    यह भी पढ़ें- सीएम धामी का बड़ा फैसला: मानव-वन्यजीव संघर्ष में दूसरों की जान बचाने वालों को मिलेगा राज्य पुरस्कार