विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 29, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम ने मांगा सहयोग तो किशोर का अलग राग

By Bhanu Prakash SharmaEdited By:
Updated: Sun, 29 Mar 2020 11:17 AM (IST)

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने पार्टी के सभी जनप्रतिनिधियों और पार्टी पदाधिकारियों से अपने क्षेत्रों में जरूरतमंदों की हरसंभव मदद को आगे आने का आह्वान किया है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम ने मांगा सहयोग तो किशोर का अलग राग
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम ने मांगा सहयोग तो किशोर का अलग राग

देहरादून, राज्य ब्यूरो। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने प्रदेश में कोरोना महामारी के खिलाफ जंग में पार्टी के सभी जनप्रतिनिधियों और पार्टी पदाधिकारियों से अपने क्षेत्रों में जरूरतमंदों की हरसंभव मदद को आगे आने का आह्वान किया है। उधर, पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष किशोर उपाध्याय ने कोरोना के खिलाफ जंग में भी सियासत का अलहदा राग अलापा। टिहरी में संघ के भवन समेत विद्या भारती के स्कूल भवनों का गरीब व मजदूरों के आश्रय स्थलों के रूप में इस्तेमाल को लेकर वह राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ को नसीहत देते नजर आए।

प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने यह चिट्ठी अपने सभी सांसदों, विधायकों, वर्ष 2017 विधानसभा चुनाव में पार्टी प्रत्याशियों, एआइसीसी व पीसीसी सदस्यों के साथ ही प्रदेश पदाधिकारियों, जिला, शहर, महानगर व ब्लॉक अध्यक्षों को भी लिखी गई है। 

इसमें उन्होंने कहा कि वर्तमान में पूरा देश कोरोना महामारी से पीड़ित है। इससे उत्तराखंड भी अछूता नहीं है। देश और प्रदेश की सरकारों की ओर से इस महामारी से बचाव को हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं। ऐसे में एक जिम्मेदार राजनीतिक दल होने के सदस्य और जन प्रतिनिधि होने के नाते हम सभी का दायित्व है कि जरूरतमंदों की मदद करें। आपदा की इस घड़ी में उन्होंने सभी से अपने स्तर से सहयोग करने को कहा है। 

इस चिट्ठी की प्रतिलिपि कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव केसी वेणुगोपाल व प्रदेश प्रभारी अनुग्रह नारायण सिंह को भी की गई है। एक ओर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पार्टी के हर नेता व कार्यकर्ता से कोरोना के खिलाफ लड़ाई में हर मुमकिन मदद मांग रहे हैं, वहीं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय ने संसाधनों के बहाने संघ पर सियासी हमला बोल दिया। 

यह भी पढ़ें: युवक कांग्रेस अध्यक्ष पद से हटाया गया विक्रम रावत को

सोशल मीडिया पर अपनी पोस्ट में उन्होंने संघ से संकटकाल में उनके स्लोगन राष्ट्रहित सवरेपरि की भावना के अनुरूप आने आने को कहा। उन्होंने कहा कि संघ के पास अपरिमित संसाधन हैं। उत्तरभारत में तो हर छोटे गांव-कस्बे तक उनकी पहुंच है। नई टिहरी में उनके मुख्यालय व अतिथिगृह की तर्ज पर देश के हर जिला मुख्यालय में उनके भवन होंगे। 60 हजार शाखाओं और 60 लाख सदस्य संख्या के बूते संघ इसवक्त प्रधानमंत्री और उनके मुख्यमंत्रियों की मदद करे तो आधी से ज्यादा समस्याओं का समाधान हो सकता है।

यह भी पढ़ें:  भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं को दिए निर्देश, सुनिश्चित करें कोई न रहे भूखा