विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 08, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

डेढ़ घंटे की बारिश ने खोल दी नौ करोड़ की नालियों की पोल

By Edited By:
Published: Mon, 08 Apr 2019 07:51 PM (IST)Updated: Tue, 09 Apr 2019 11:55 AM (IST)

करीब डेढ़ घंटे की बारिश ने राजधानी की मॉडल रोड की नालियों की पोल खोल कर रख दी है। जिस ...और पढ़ें

डेढ़ घंटे की बारिश ने खोल दी नौ करोड़ की नालियों की पोल
डेढ़ घंटे की बारिश ने खोल दी नौ करोड़ की नालियों की पोल

देहरादून, जेएनएन। करीब डेढ़ घंटे की बारिश ने राजधानी की मॉडल रोड की नालियों की पोल खोल कर रख दी है। बारिश का पानी जिस तरह से नाली की बजाए सड़कों पर बहा, उससे नौ करोड़ की लागत से बनी इन नालियों के डिजाइन पर भी सवाल खड़े उठ रहे हैं। 

कई जगह तो पानी के साथ नालियों में जमी गंदगी सड़कों पर फैल गई। इस दौरान लोगों को आवाजाही करने में दिक्कतों का सामना करना पड़ा। सोमवार को अचानक मौसम बदला और करीब डेढ़ घंटे झमाझम बारिश हुई। बारिश ने शहर को पानी-पानी कर दिया। दून की सड़कें कई जगह तालाब बनी नजर आई।

खासतौर पर नौ करोड़ रुपये की लागत से बनाई गई मॉडल रोड की नालियों की इस डेढ़ घंटे की बारिश ने पोल खोलकर रख दी। गांधी रोड, प्रिंस चौक, दर्शनलाल चौक, राजपुर रोड, सहारनपुर रोड, पटेलनगर, निरंजनपुर मंडी, आइएसबीटी, धर्मपुर और ईसी रोड आदि कई इलाकों में नालियों से बारिश के पानी की सुचारू निकासी नहीं हो पाई जिससे गंदा पानी ओवरफ्लो होकर सड़को पर बहने लगा। 

इससे क्षेत्र में गंदगी फैल गई इस दौरान लोगों को आवाजाही में दिक्कतें उठानी पड़ी। लोगो ने इन नालियों के डिजाइन पर भी सवाल उठाए हैं। सबसे ज्यादा बुरा हाल तो प्रिंस चौक और दर्शनलाल चौक पर देखने को मिला।

वहीं दूसरी ओर शहर के अन्य क्षेत्रों में माता मंदिर रोड, लालपुल से कारगीचौक, बंजारावाला रोड, मोथरोवाला, ट्रांसपोर्ट नगर, धर्मपुर, रिंग रोड, क्लेमेनटाउन, रायपुर, राजपुर आदि इलाकों में बारिश के दौरान सड़कें तालाब बन गई।

स्थानीय लोगों ने सफाई व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि अगर इस बारिश में यह हाल है तो बरसात में क्या होगा। इस अंदाज लगाया जा सकता है। 

हरिद्वार रोड पर ज्यादा परेशानी 

शहर की हरिद्वार रोड से कई जगह अतिक्रमण हटाया गया इस दौरान कई नालियां टूट गई। लेकिन इसकी मरम्मत नहीं की गई है बारिश के दौरान जलभराव होने से यह दुर्घटना का सबब बन गई है। रिस्पना से लेकर नेहरू कॉलोनी और रेसकोर्स चौक से लेकर प्रिंस चौक तक नालियां कई जगह पर टूटी हुई हैं। 

मांगा जाएगा जवाब 

देहरादून के जिलाधिकारी एसए मुरूगेशन के मुताबिक, अगर इस बारिश में भी नालियों से पानी की निकासी सुचारू नहीं हुई और पानी सड़कों पर बहा तो यह गंभीर बात है। इस संबंध में लोनिवि और नगर निगम से जवाब मांगा जाएगा। साथ ही बरसात से पूर्व नालियों की सफाई कराई जाएगी ताकि पानी की निकासी में कोई दिक्कत न हो।

यह भी पढ़ें: देवभूमि में मौसम ने बिगाड़ा सियासी मिजाज, कार्यक्रमों में करना पड़ा बदलाव

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड में तेज आंधी के साथ हुई बारिश, मतदान के दिन भी मौसम लेगा परीक्षा

यह भी पढ़ें: बदलेगा मौसम का रंग, पहाड़ों में बारिश और बर्फबारी के आसा

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।