दून मेडिकल कॉलेज मेस फीस फर्जीवाड़ा: तीन कर्मचारियों पर गिरी गाज, निदेशालय ने की कार्रवाई
राजकीय दून मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस छात्रों की मेस फीस में हुए फर्जीवाड़े के बाद निदेशालय की जांच में तीन कर्मचारियों को हटाया गया है। ...और पढ़ें


समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, देहरादून। राजकीय दून मेडिकल कालेज में एमबीबीएस छात्रों की मेस फीस में हुए फर्जीवाड़े के मामले में निदेशालय स्तर से चल रही जांच के बाद तीन कर्मचारियों को हटा दिया गया है।
इस मामले में संलिप्तता पाए जाने पर डीएस नेगी को निदेशालय, इंदु को एचएनबी यूनिवर्सिटी जबकि आशीष नौडियाल को नर्सिंग कालेज देहरादून संबद्ध कर दिया है।
छात्रों ने की फीस जमा करने की पुष्टि
प्राचार्य डा. गीता जैन ने बताया कि निदेशालय के आदेश के क्रम में यह कार्रवाई की गई है। मामले की प्राथमिक जांच में पता चला कि छात्रों से मेस फीस कालेज के अधिकृत खाते के बजाय मेस मैनेजर के निजी खाते में जमा कराई गई।
सवा वर्ष तक चले इस सिलसिले के बाद मामला तब खुला जब मेस संचालक को छह माह से भुगतान न मिलने की बात आई। जांच में पाया गया कि कालेज के खाते से संबंधित राशि जमा नहीं हुई थी, जबकि छात्रों ने फीस जमा करने की पुष्टि की।
बीते कई दिनों से चल रहे इस मामले में मेडिकल कालेज के हास्टल मैनेजमेंट, वित्तीय विभाग और प्रशासन मैनेजमेंट में लोगों की संलिप्तता रही। कालेज स्तर से जांच के बाद निदेशालय अब जांच कर रहा है। जिसमें एक के बाद एक मामले खुलते जा रहे हैं।