Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 01, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    भृगुराज के ऑल राउंड प्रदर्शन से द्रोणा इलेवन की जीत

    By BhanuEdited By:
    Updated: Fri, 01 Feb 2019 12:26 PM (IST)

    भृगुराज के ऑल राउंड प्रदर्शन से 72वीं जिला क्रिकेट लीग में द्रोणा इलेवन ने अनस इलेवन को 44 रनों से करारी शिकस्त देकर अगले दौर में प्रवेश किया। ...और पढ़ें

    भृगुराज के ऑल राउंड प्रदर्शन से द्रोणा इलेवन की जीत
    भृगुराज के ऑल राउंड प्रदर्शन से द्रोणा इलेवन की जीत

    देहरादून, जेएनएन। 72वीं जिला क्रिकेट लीग में द्रोणा इलेवन ने अनस इलेवन को 44 रनों से करारी शिकस्त देकर अगले दौर में प्रवेश किया है। द्रोणा के भृगुराज ने ऑल राउंड प्रदर्शन करते हुए 67 गेंदों में 82 रन व दो विकेट अपने नाम किए।

    जिला क्रिकेट संघ, देहरादून की ओर से रेंजर्स ग्राउंड में चल रही 72वीं जिला क्रिकेट लीग में द्रोणा इलेवन और अनस इलेवन के बीच मुकाबला हुआ। द्रोणा इलेवन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। द्रोणा के सलामी बल्लेबाज भृगुराज सिंह और हिमांशु त्यागी ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए पहले विकेट के लिए 105 रनों की साझेदारी बनाई। 

    भृगुराज ने सर्वाधिक 82 व हिमांशु ने 58 रनों की पारी खेली। इसके बाद गौरव 43 व विनय के 34 रन की बदौलत टीम 37.4 ओवर में 273 रन ही बना पाई। वहीं, अनस इलेवन के लिए अंकित शर्मा ने चार और राहुल सिंह ने तीन विकेट चटकाए। 

    लक्ष्य का पीछा करने उतरी अनस इलेवन के सलामी बल्लेबाजों ने सधी शुरुआत दिलाई। त्रिनेश्वर ने 31 व अंकित ने 32 रनों की पारी खेली। इसके बाद मध्यक्रम के बल्लेबाजों ने अपने विकेट गंवाने शुरु किए और पूरी टीम 22.5 ओवर में 229 रनों पर सिमट गई। द्रोणा ने 44 रनों से जीत दर्ज की। द्रोणा के लिए राज चौहान व गौरव ने चार-चार और भृगुराज ने दो विकेट लिए।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के लिए उत्तराखंड टीम चयन की तैयारी

    यह भी पढ़ें: युवा क्रिकेटर ऋषभ पंत की उपलब्धि से मां प्रफुल्लित, शिक्षानगरी में खुशी का माहौल

    यह भी पढ़ें: मुस्ताक अली ट्रॉफी में दिखेगा उत्तराखंड के खिलाड़ियों का दम