Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 08, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    उत्तराखंड में मतदान की तैयारी पूरी, इतने भाग्यविधाता तय करेंगे प्रत्याशियों का भविष्य

    By Edited By:
    Updated: Wed, 10 Apr 2019 08:48 AM (IST)

    प्रदेश की पांचों लोकसभा सीटों पर मतदान की तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं। मतदान के दिन प्रदेश के 7856268 मतदाता 8367 मतदान केंद्रों के 11229 मतदेय स् ...और पढ़ें

    उत्तराखंड में मतदान की तैयारी पूरी, इतने भाग्यविधाता तय करेंगे प्रत्याशियों का भविष्य
    उत्तराखंड में मतदान की तैयारी पूरी, इतने भाग्यविधाता तय करेंगे प्रत्याशियों का भविष्य

    देहरादून, राज्य ब्यूरो। प्रदेश की पांचों लोकसभा सीटों पर मतदान की तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं। मतदान के दिन प्रदेश के 78,56,268 मतदाता 8367 मतदान केंद्रों के 11229 मतदेय स्थलों पर मतदान करेंगे। हर मतेदय स्थल पर पर एक पोलिंग पार्टी तो तैनात रहेगी। इसके अलावा रिजर्व मतदान पार्टियां भी रखी गई हैं ताकि अपरिहार्य स्थिति में बदलाव किया जा सके। 

    मतदान के लिए 20618 बैलेट यूनिट, 16803 कंट्रोल यूनिट और 16803 वीवीपैट मशीनें रखी गई हैं। इनमें से 11229, बैलेट यूनिट, कंट्रोल यूनिट और वीवीपैट मशीनों का इस्तेमाल होगा। शेष रिजर्व में रखी गई हैं। शांतिपूर्ण व पारदर्शी चुनाव के लिए एक लाख से अधिक सरकारी अधिकारी, कर्मचारी व सुरक्षा कर्मियों की तैनाती की गई है। 

    प्रदेश में पहले चरण में 11 अप्रैल को मतदान होना है। इसके लिए निर्वाचन आयोग द्वारा सभी तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। मंगलवार से सुदूरवर्ती मतदान केंद्रों के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना होनी शुरू हो गई हैं। जो मतदान से एक दिन पहले पहुंच कर व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देंगी। 

    स्थानीय स्तर पर पोलिंग पार्टियों को सुबह साढ़े पांच बजे तक मतदेय स्थलों में पहुंच कर मतदान की सभी तैयारियों को पूरा करना होगा। मतदान सुबह सात बजे से शुरू होगा। प्रदेश में कुल 11229 मतदेय स्थल हैं। इनमें से शहरी क्षेत्र में 2551 मतदेय स्थल और ग्रामीण क्षेत्रों में 8687 मतदेय स्थल बनाए गए हैं।

    खबरें और भी

    संवेदनशीलता के मद्देनजर आयोग ने 704 मतदेय स्थल अति संवेदनशील और 1200 मतदेय स्थल संवेदनशील चिह्नित किए हैं। चुनावों में सुरक्षा व्यवस्था में तकरीबन 48 हजार सुरक्षा कर्मी तैनात किए जा रहे हैं। इनमें सीआरपीएफ, पुलिस, होमगार्ड और वन विभाग कर्मी शामिल हैं। 

    संवेदनशील और अतिसंवेदनशील बूथों की सुरक्षा व्यवस्था सीआरपीएफ, पीएसी और होमगार्ड के जिम्मे रहेगी। मतदान के लिए पांचों सीटों पर 3688 बैलेट यूनिट, 3493 कंट्रोल यूनिट और 4887 वीवीपैट मशीनें अतिरिक्त रखी गई हैं। मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय का दावा है कि प्रदेश में सभी मतदाताओं को सचित्र वोटर कार्ड जारी कर दिए गए हैं।

    यह भी पढ़ें: बोले श्याम जाजू, देश के सुखद भविष्य का प्रारूप है भाजपा का संकल्प पत्र

    यह भी पढ़ें: मनोज तिवारी बोले, कांग्रेस से 70 साल के झूठ का हिसाब मांगेगी जनता

    यह भी पढ़ें: मनोज तिवारी बोले - देश के दुश्‍मनों को जवाब देने के लिए माेदी का फिर प्रधानमंत्री बनना जरूरी