Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    उत्तराखंड में खुले रोजगार के द्वार, समूह-ग के 2,263 पदों पर होगी भर्ती; परीक्षा कैलेंडर जारी

    Updated: Fri, 08 May 2026 08:59 PM (GMT+05:30)

    उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूकेएसएसएससी) ने वर्ष 2026 में समूह 'ग' के 2263 पदों पर भर्ती के लिए परीक्षा कैलेंडर जारी कर दिया है। ...और पढ़ें

    सांकेतिक तस्वीर।

    सांकेतिक तस्वीर।

    HighLights

    1. यूकेएसएसएससी ने 2263 समूह 'ग' पदों का कैलेंडर जारी किया

    2. भर्ती प्रक्रिया 2026 में चरणबद्ध तरीके से पूरी की जाएगी

    3. स्नातक स्तरीय परीक्षा अब 14 जून, 2026 को होगी

    राज्य ब्यूरो, देहरादून। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूकेएसएसएससी) ने राज्य के बेरोजगार युवाओं के लिए बड़ी भर्ती प्रक्रिया का कैलेंडर जारी कर दिया है।

    आयोग की ओर से शुक्रवार को जारी परीक्षा कार्यक्रम के अनुसार विभिन्न 13 विभागों में समूह ‘ग’ के कुल 2,263 पदों पर भर्ती प्रक्रिया वर्ष 2026 में चरणबद्ध तरीके से होगी। आयोग ने इन भर्तियों के लिए लिखित परीक्षाओं की संभावित तिथियां भी घोषित कर दी हैं।

    आयोग कार्यालय की ओर से जारी सूचना के अनुसार सबसे पहले विभिन्न विभागों में वाहन चालक के 72 पदों के लिए 31 मई, 2026 को परीक्षा आयोजित की जाएगी।

    इसके अलावा विशेष तकनीकी अर्हता वाले 57 पदों की परीक्षा 28 जून को होगी। पशुधन प्रसार अधिकारी के पदों के लिए परीक्षा 12 जुलाई, 2026 को प्रस्तावित है। कृषि वर्ग के विभिन्न विभागों में इंटरमीडिएट व स्नातक अर्हता के 93 पदों की परीक्षा 26 जुलाई को होगी।

    आयोग ने सहायक लेखाकार के 120 पदों की परीक्षा 23 अगस्त को प्रस्तावित की है। वन विकास निगम में स्केलर के 200 पदों के लिए 20 सितंबर से शारीरिक दक्षता परीक्षा शुरू होगी।

    वहीं सामान्य इंटर स्तरीय भर्ती के अंतर्गत कनिष्ठ सहायक सहित नौ प्रकार के 569 पदों के लिए परीक्षा चार अक्टूबर को आयोजित की जाएगी।

    इसके अतिरिक्त वैयक्तिक सहायक के 101 पदों, आइटीआइ एवं डिप्लोमा अर्हता के 78 पदों तथा स्पेशल टाइगर गार्ड्स, वन आरक्षी, सचिवालय रक्षक और पुलिस आरक्षी सहित 179 पदों पर भी भर्ती होगी। इन पदों के लिए नवंबर माह में शारीरिक दक्षता परीक्षा प्रारंभ होगी।

    आयोग ने विज्ञान वर्ग के 21 पदों, स्नातक स्तरीय 106 पदों और विशिष्ट अर्हता वाले 73 पदों की परीक्षाओं की तिथियां भी जारी की हैं। आयोग के सचिव एनएस डुंगरियाल ने स्पष्ट किया कि रिक्तियों की संख्या और परीक्षा तिथियां फिलहाल अनंतिम हैं। आवश्यकता पड़ने पर इनमें परिवर्तन किया जा सकता है।

    खबरें और भी

    स्नातक स्तरीय परीक्षा की तिथि पीछे खिसकी, अब 14 जून को प्रस्तावित

    देहरादून नकल और पेपरलीक होने के कारण पूर्व में दो बार रद हुई स्नातक स्तरीय परीक्षा एक बार फिर आयोग ने पीछे खिसका दी है। अब यह परीक्षा 17 मई के बजाए 14 जून को प्रस्तावित है।

    आयोग के अध्यक्ष ने बताया कि 416 पदों के लिए स्नातक स्तरीय भर्ती की पुनर्परीक्षा 14 जून, 2026 को प्रस्तावित है, जिसमें 416 पदों के लिए पूर्व में परीक्षा देने वाले एक लाख पांच हजार परीक्षार्थी शामिल हो सकेंगे।

    यह भी पढ़ें- बीएड में 50% से कम अंक लाने पड़े भारी, उत्तराखंड में 10 शिक्षकों की गई सरकारी नौकरी

    यह भी पढ़ें- यूपी में सरकारी नौकरी का सुनहरा मौका, स्पेशल टीचर्स की भर्ती को योगी सरकार ने दी मंजूरी