विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 04, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

विपक्ष को जवाब देने को ईवीएम की जानकारी से लैस होंगे भाजपा कार्यकर्ता

By Edited By:
Published: Mon, 04 Feb 2019 03:01 AM (IST)Updated: Mon, 04 Feb 2019 11:12 AM (IST)

विपक्ष की ओर से चुनाव में ईवीएम के उपयोग को लेकर उठाए जाने वाले सवालों का जवाब देने के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं को ईवीएम की जानकारी से लैस किया जाएगा।

विपक्ष को जवाब देने को ईवीएम की जानकारी से लैस होंगे भाजपा कार्यकर्ता
विपक्ष को जवाब देने को ईवीएम की जानकारी से लैस होंगे भाजपा कार्यकर्ता

देहरादून, राज्य ब्यूरो। लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी भाजपा किसी प्रकार की कोई ढील देने के मूड में नहीं है। कांग्रेस समेत विपक्ष की ओर से चुनाव में ईवीएम के उपयोग को लेकर उठाए जाने वाले सवालों का जवाब देने के लिए भी पार्टी ने रणनीति तय की है। इस क्रम में पार्टी कार्यकर्ताओं को ईवीएम की जानकारी से लैस किया जाएगा। 

पार्टी के शक्ति केंद्रों में इसके लिए जल्द ही बैठकों का सिलसिला शुरू किया जाएगा। चुनावों में इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों (ईवीएम) के उपयोग को लेकर कांग्रेस समेत विपक्षी दल अक्सर सवाल उठाते आए हैं। इसके चलते जनता में कोई भ्रम की स्थिति न रहे, भाजपा ने इस पर भी ध्यान केंद्रित किया है। 

इसी कड़ी में पार्टी ने बूथ स्तर तक के कार्यकर्ताओं को ईवीएम, सुरक्षा और इसके फायदों से संबंधित जानकारी से लैस करने का निश्चय किया है। इसके लिए पार्टी के पांच बूथों पर स्थित शक्ति केंद्रों में बाकायदा इसका प्रशिक्षण दिया जाएगा। 

भाजपा के प्रदेश प्रभारी श्याज जाजू ने इसकी पुष्टि की। उन्होंने कहा कि ईवीएम में किसी भी प्रकार की गडबड़ी की गुंजाइश नहीं है। फुलपू्रफ व्यवस्था के बावजूद विपक्ष बेवजह इसे लेकर सवाल उठाता रहा है। उन्होंने बताया कि जल्द ही शक्ति केंद्रों में बैठकों का सिलसिला शुरू होने जा रहा है, जिसमें कार्यकर्ताओं को ईवीएम के बारे में भी जानकारी दी जाएगी।

यह भी पढ़ें: पीएम मोदी का 14 फरवरी को उत्तराखंड दौरा संभावित, केदारनाथ में करेंगे लोकार्पण

यह भी पढ़ें: संघ प्रमुख मोहन भागवत पांच से आठ फरवरी तक रहेंगे देहराददून में

यह भी पढ़ें: हरक सिंह रावत बोले, वन कानूनों से उत्तराखंड का विकास नहीं होगा प्रभावित

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।