Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 22, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    खाली होने शुरू हो गए उत्‍तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री आवास

    By Gaurav KalaEdited By:
    Updated: Wed, 23 Nov 2016 03:00 AM (IST)

    नैनीताल हाई कोर्ट और उत्‍तराखंड शासन के नोटिस के बाद पूर्व मुख्‍यमंत्रियों ने अपने सरकारी आवास खाली करने शुरू कर दिए। इस क्रम में पहले नंबर पर भगत सिं ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    देहरादून, [राज्य ब्यूरो]: उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्रियों ने हाई कोर्ट व शासन के नोटिस के क्रम में सरकारी आवासों को खाली करना शुरू कर दिया है। इन सभी को 16 दिसंबर तक सरकारी आवास खाली करने हैं। हालांकि, अभी तक किसी भी पूर्व मुख्यमंत्री ने इसकी अधिकारिक सूचना शासन को उपलब्ध नहीं कराई है।
    सूबे में अभी तक पूर्व मुख्यमंत्रियों को सरकारी आवास उपलब्ध कराए जाते थे। उत्तर प्रदेश में पूर्व मुख्यमंत्रियों को दी जा रही सुविधाओं के क्रम भी उत्तराखंड सरकार ने भी इन्हें सरकारी आवास की सुविधा देने का निर्णय लिया था।
    पूर्व मुख्यमंत्री नित्यानंद स्वामी को छोड़कर सभी पूर्व मुख्यमंत्री सरकारी आवासों पर काबिज थे। उत्तर प्रदेश में पूर्व मुख्यमंत्रियों से सरकारी आवास की सुविधा समाप्त करने के निर्णय के पश्चात उत्तराखंड हाईकोर्ट में इस संबंध में एक जनहित याचिका दाखिल की गई थी।

    पढ़ें: उत्तराखंड: पूर्व मुख्यमंत्रियों को बंगला खाली करने में नहीं मिली मोहलत
    याचिका पर सुनवाई करते हुए हाई कोर्ट ने पूर्व मुख्यमंत्रियों से स्पष्टीकरण तलब करने के साथ ही इन्हें आवास खाली करने के निर्देश दिए थे। इसके क्रम में शासन की ओर से सभी पूर्व मुख्यमंत्रियों को कोठी खाली करने का नोटिस जारी किया गया था। इन सभी को 16 दिसंबर तक आवासों से कब्जा छोड़ना है। इस कड़ी में अब पूर्व मुख्यमंत्रियों ने सरकारी आवास खाली करने शुरू कर दिए हैं।

    पढ़ें: उत्तराखंड: पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तिलकराज बेहड़ को मिला दर्जा कैबिनेट मंत्री पद
    कोश्यारी ने खाली किया सरकारी हाऊस
    पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी ने कैंट रोड पर हाथीबड़कला स्थित सरकारी आवास से अपना सारा समान हटा दिया है। हालांकि, अभी तक उन्होंने भी इसकी कोई आधिकारिक सूचना शासन को नहीं भेजी है।

    पढ़ें: उत्तराखंड के पूर्व सीएम 16 दिसंबर तक खाली करेंगे सरकारी आवास

    पढ़ें: पूर्व मुख्यमंत्रियों के बंगले खाली कराने को हाई कोर्ट में सरकार ने दिया जवाब

    खबरें और भी