देहरादून में 17 दिन में पांचवीं हत्या से सनसनी, जमशेदपुर के नामी बदमाश को गोली मारकर उतारा मौत के घाट
देहरादून में 17 दिन में लगातार पांचवीं हत्या से सनसनी फैल गई है। सिल्वर सिटी मॉल के अंदर एक युवक को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया गया। उसका शव मॉल क ...और पढ़ें

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, देहरादून। देहरादून में 17 दिन में लगातार पांचवीं हत्या से सनसनी फैल गई है। देहरादून के सिल्वर सिटी मॉल में घुसकर युवक को गोली मारी दी, जिससे उसकी मौत हो गई है। युवक शव मॉल की की सीढ़ियों पर पड़ा मिला। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। पुलिस जांच में जुट गई है।
स्टोन क्रशर संचालक की गोली मारकर हत्या
सिल्वर सिटी मॉल में जिम करने के लिए आए स्टोन क्रशर संचालक की दो हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी। हमलावर पूरी तैयारी के साथ आए थे, उन्होंने एक बाइक चालक को मुख्य सड़क पर तैयारी स्थिति में रखा हुआ था। स्टोन क्रशर को गोली मारने के बाद तीनों बाइक से फरार हो गए।
बताया जा रहा है कि मृतक विक्रम शर्मा उम्र 45 वर्ष का काशीपुर में स्टोन क्रशर है, जबकि वह देहरादून के रेसकोर्स में रहता था। वह सुबह 9:00 बजे जिम आया था, करीब 10:30 बजे जिम से नीचे उतर रहा था। हमलावरों ने स्टोन क्रशर संचालक पर तीन गोलियां मारी, जिसके बाद उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
अंदेशा जताया जा रहा है कि स्टोन क्रशर संचालक को किसी से जान का खतरा था, इसलिए वह भी पिस्टल लेकर आया हुआ था, लेकिन हमलावरों ने उसे पिस्टल निकालने का मौका तक नहीं दिया।
घटना की सूचना पाते ही आईजी गढ़वाल राजीव स्वरूप, एसएसपी अजय सिंह, एसएसपी एसटीएफ नवनीत भुल्लर भी मौके पर पहुंचे। सभी एंगलों से जांच की जा रही है।
गैंगस्टर था विक्रम शर्मा
बताया गया कि मृतक विक्रम शर्मा जमशेदपुर के नामी बदमाश था। उस पर 50 से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। इनमें 30 से अधिक हत्या के मुकदमे दर्ज हैं। मामले के तार झारखंड गैंग से जुड़े हैं। पुलिस इस घटना को गैंगवार से जोड़ रही है।
खबरें और भी
पुलिस व एसटीएफ की टीमें गठित
हमलावरों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस व एसटीएफ की टीमें गठित की गई हैं। दून पुलिस ने झारखंड पुलिस से बह संपर्क किया है। माना जा रहा कि हमलावरों ने विक्रम शर्मा की पूरी रैकी की। पता लगाया कि वह कितने बजे कहां जाता है। रैकी करने के बाद ही उन्होंने गोली मारने के लिए सिल्वर सिटी चुना, क्योंकि सुबह सिल्वर सिटी में भीड़भाड़ कम रहती है।
नोट- इस खबर को लगातार अपडेट किया जा रहा है। हम अपने सभी पाठकों को पल-पल की खबरों से अपडेट करते हैं। हम लेटेस्ट और ब्रेकिंग न्यूज को तुरंत ही आप तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। प्रारंभिक रूप से प्राप्त जानकारी के माध्यम से हम इस समाचार को निरंतर अपडेट कर रहे हैं। ताजा ब्रेकिंग न्यूज़ और अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए जागरण के साथ।
