विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 02, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बड़कोट रेंज में गुर्जर की झोपड़ी लगी आग, सामान हुआ राख

By Sunil NegiEdited By:
Published: Tue, 02 Apr 2019 09:24 AM (IST)

देहरादून जनपद के बड़कोट रेंज के अंतर्गत गुर्जर बस्ती में सोमवार शाम अचानक वन गुर्जर की झोपड़ी में लगी आग से सामान व एक बकरी झ़ुलसकर मर गई।

बड़कोट रेंज में गुर्जर की झोपड़ी लगी आग, सामान हुआ राख
बड़कोट रेंज में गुर्जर की झोपड़ी लगी आग, सामान हुआ राख

डोईवाला, जेएनएन। बड़कोट रेंज के अंतर्गत गुर्जर बस्ती में सोमवार शाम अचानक वन गुर्जर की झोपड़ी में लगी आग से सामान व एक बकरी झ़ुलसकर मर गई।

जौलीग्रांट पुलिस चौकी इंचार्ज महावीर सिंह रावत ने बताया कि चौकी के सामने बड़कोट रेंज के अंतर्गत जंगल में गुर्जरों का डेरा है। इसी डेरे में मीर हमजा का अपना डेरा है। बताया जा रहा है कि चार बजे के आसपास उस के डेरे में अचानक आग लग गई, जिससे अफरातफरी मच गई। इस बीच स्थानीय निवासी दिनेश सजवान ने आग लगने की सूचना वन विभाग पुलिस प्रशासन को दी।

सूचना मिलते ही फोरेस्ट गार्ड रमेश चंद थपलियाल, जोगिंदर राठौर भी मौके पर पहुंचे। इस बीच ऋषिकेश से भी फायर बिग्रेड की गाड़ी डेरे में पहुंच गई। फायर ब्रिगेड के जवानों ने पानी की बौछार से आग को काबू में किया लेकिन तब तक झोपड़ी में रखा समान जलकर राख हो चुका था। रेंज अधिकारी कुंवर सिंह नेगी ने बताया कि बच्चे खेल रहे थे तभी चूल्हे की आग से यह घटना घट गई। आग से समान व बकरी जलकर मर गई है। 

यह भी पढ़ें: कपड़े की दुकान में लगी आग, मशक्‍कत के बाद आग पर पाया काबू

यह भी पढ़ें: मोहब्बेवाला में दो फैक्ट्रियों में लगी आग, लाखों का हुआ नुकसान

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।