विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 20, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

आपदा से मिले जख्म भर गई चारधाम यात्रा, पहली बार उमड़ा रिकार्ड आस्था का सैलाब

By Sunil NegiEdited By:
Updated: Wed, 20 Nov 2019 08:15 PM (IST)

आपदा के बाद चारधाम यात्रा को बड़ा झटका लगा था। इस वर्ष तो चारों धाम सहित हेमकुंड साहिब में यात्रियों की रिकॉर्ड आमद दर्ज हुई है जो आपदा से मिले जख्मों पर मरहम लगा गई।

आपदा से मिले जख्म भर गई चारधाम यात्रा, पहली बार उमड़ा रिकार्ड आस्था का सैलाब
आपदा से मिले जख्म भर गई चारधाम यात्रा, पहली बार उमड़ा रिकार्ड आस्था का सैलाब

ऋषि‍केश, हरीश तिवारी। उत्तराखंड की प्रसिद्ध चारधाम यात्रा ने इस वर्ष पुराने सभी रिकॉर्ड तोड़ डाले। वर्ष 2013 में आई आपदा के बाद चारधाम यात्रा को बड़ा झटका लगा था। इसके बाद भी दो-तीन वर्षों तक यात्रा बेहद धीमी रही। मगर, फिर साल-दर-साल यात्रियों की संख्या बढ़ती चली गई। इस वर्ष तो चारों धाम सहित हेमकुंड साहिब में यात्रियों की रिकॉर्ड आमद दर्ज हुई है, जो आपदा से मिले जख्मों पर मरहम लगा गई।

रविवार को बदरीनाथ धाम के कपाट बंद होने के साथ चारधाम यात्रा का भी विधिवत समापन हो गया। आंकड़ों पर गौर करें तो आपदा के बाद इस वर्ष सभी धामों में रिकॉर्ड यात्री पहुंचे। खास बात यह कि कपाट खुलने के बाद से ही इस बार चारों धाम में यात्रियोंं की भीड़ उमडऩे लगी थी। हालांकि, मानसून सीजन मेंं यात्रा काफी धीमी रही, लेकिन बरसात थमते ही यात्रा ने फिर खासी गति पकड़ ली और कपाट बंद होने तक इसमें कोई कमी नहीं आई।

वर्ष 2013 की आपदा के बाद इस वर्ष की यात्रा कई मायनों में बेहतर साबित हुई। परिवहन व्यवसायियों के साथ ही परोक्ष-अपरोक्ष रूप में चारधाम यात्रा से जुड़े हजारों लोगों के चेहरों पर लौटी मुस्कान इसकी तस्दीक कर रही है। कह सकते हैं कि इस बार की यात्रा ने आपदा के जख्मों पर काफी हद तक मरहम लगाने का काम किया है।

बदरीनाथ पहुंचे सर्वाधिक यात्री

इस वर्ष की चारधाम यात्रा में सबसे अधिक यात्री बदरीनाथ धाम पहुंचे। यात्रा प्रशासन संगठन के वैयक्तिक सहायक एके श्रीवास्तव बताते हैं कि इस बार चारों धाम में सबसे कम चार लाख 65 हजार 534 यात्री यमुनोत्री धाम पहुंचे। गंगोत्री में यह संख्या पांच लाख 30 हजार 334 और केदारनाथ में दस लाख 21 रही। जबकि, सबसे अधिक 12 लाख 44 हजार 993 यात्रियों ने बदरीनाथ में दर्शन किए। इसके अलावा दो लाख 40 हजार 133 यात्रियों ने हेमकुंड साहिब में मत्था टेका।

यह भी पढ़ें: इस बार खास रही चारधाम यात्रा, केदारनाथ में पहुंचे रिकार्ड दस लाख श्रद्धालु

बीते वर्षों में चारों धाम पहुंचे यात्री

  • धाम, 2015, 2016, 2017, 2018, 2019
  • गंगोत्री, 160192, 28465, 399438, 447865, 530334
  • यमुनोत्री, 122926, 159724, 391508, 394445, 465534
  • केदारनाथ, 1054435, 309734, 471054, 731991, 1000021
  • बदरीनाथ, 816491, 652469, 930233, 1048051, 1244993
  • हेमकुंड साहिब, 68073, 108825, 129709, 159103, 240133

यह भी पढ़ें: Badrinath Dham Yatra: शीतकाल के लिए बदरीनाथ धाम के कपाट भी हुए बंद