Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 17, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    समर सीजन में छाया फ्लोरल का जादू, इंडो वेस्टर्न में किया जा रहा ज्यादा पसंद

    By Raksha PanthariEdited By:
    Updated: Sun, 07 Jul 2019 01:37 PM (GMT+05:30)

    समर सीजन आते ही फ्लोरल प्रिंट अपना जादू दिखाना शुरू कर देता है। वैसे देखा जाए तो फैशन के हर एक सेगमेंट में फ्लोरल प्रिंट अपनी जगह बनाए हुए है। ...और पढ़ें

    समर सीजन में छाया फ्लोरल का जादू, इंडो वेस्टर्न में किया जा रहा ज्यादा पसंद
    समर सीजन में छाया फ्लोरल का जादू, इंडो वेस्टर्न में किया जा रहा ज्यादा पसंद

    देहरादून, गौरव ममगाईं। कुछ चीजों का फैशन कभी खत्म नहीं होता और वो हमेशा ही पसंद में बनी रहती हैं। कपड़ों के डिजाइन की बात करें तो फ्लोरल प्रिंट भी ऑल टाइम हिट प्रिंट है। समर सीजन आते ही यह अपना जादू दिखाना शुरू कर देता है। वैसे देखा जाए तो फैशन के हर एक सेगमेंट में फ्लोरल प्रिंट अपनी जगह बनाए हुए है। ट्रेडिशनल आउटफिट हो या फिर वेस्टर्न, सभी तरह के आउटफिट में इसे खूब पसंद किया जा रहा है। 

    इंडो वेस्टर्न में फिर से ट्रेंड 

    लेटेस्ट फैशन की बात करें तो इंडो-वेस्टर्न आउटफिट पर इसे सबसे ज्यादा पसंद किया जा रहा है। कुछ वर्ष पूर्व भी यह ब्राइड्स वेडिंग कलेक्शन, वेस्टर्न डे्रसेज में ट्रेंड में था। अब एक बार फिर फ्लोरल प्रिंट की डिमांड बढ़ रही है। आउटफिट सगाई या फिर संगीत कार्यक्रम के मौके पर इसे महिलाएं खूब पहन रही हैं। ब्लाउज, गाउन, लहंगे, सूट, दुपट्टों में इसे पसंद किया जा रहा है। 

    ट्यूनिक से लेकर शीथ ड्रेसेज तक फ्लोरल प्रिंट 

    वेस्टर्न वेयर की बात की जाए तो अब सिर्फ डे पार्टी में ही नहीं, नाइट पार्टी के लिए भी फ्लोरल प्रिंट का कलेक्शन तैयार किया जाने लगा है। स्कर्ट, वन पीस और स्कार्फ में भी फ्लोरल छाया है। खासतौर पर शीथ ड्रेसेस में बॉटम पर फ्लोरल प्रिंट का क्रिएशन यूथ को खूब भा रहा है। 

    शूज में भी फ्लोरल का ट्रेंड  

    केवल ड्रेसज ही नहीं, बल्कि शूज और सैंडल में भी फ्लोरल का ट्रेंड बना है। समर सीजन के लेटेस्ट डिजाइन में फ्लोरल पैटर्न के फुटवियर काफी पसंद किए जा रहे हैं। 

    यह भी पढ़ें: फैशन में छा रहा है ऑफ शोल्डर लुक, दून के बाजार में आकर्षक वैरायटी

    यह भी पढ़ें: गर्मियों में शीतल पेय तो पीयें, लेकिन सावधानी जरूर बरतें

    खबरें और भी