Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 23, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Uttarakhand Weather Update: ठंड ने दिखाने शुरू किए अपने तेवर, इस माह पहली बार देहरादून का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से नीचे

    By Jagran NewsEdited By: Paras Pandey
    Updated: Thu, 23 Nov 2023 03:30 AM (IST)

    इस महीने पहली बार बुधवार को दून का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे आ गया। जिससे सुबह के समय ठंड बढ़ गई है। आने वाले सप्ताह में इसमें एक से त ...और पढ़ें

    देहरादून में इस माह पहली बार दून का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से नीचे आया
    देहरादून में इस माह पहली बार दून का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से नीचे आया

    जागरण संवाददाता, देहरादून। इस महीने पहली बार बुधवार को दून का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे आ गया। जिससे सुबह के समय ठंड बढ़ गई है। आने वाले सप्ताह में इसमें एक से तीन डिग्री सेल्सियस की कमी आने की संभावना है। इस दौरान प्रदेश के पहाड़ी क्षेत्रों से लेकर मैदान तक चटख धूप खिली रहगी। आने वाले पांच दिनों तक प्रदेश का मौसम इसी तरह शुष्क बना रहेगा। बुधवार को दून में धूप के साथ ठंडी हवा चलती रही। 

    दून का अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस अधिक 26.4 व न्यूनतम तापमान 9.9 डिग्री सेल्सियस रहा। उधमसिंह नगर का अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 26.5 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 8.6 डिग्री सेल्सियस रहा।

    मुक्तेश्वर का अधिकतम तापमान 18.5 व न्यूनतम तापमान 6.5 डिग्री सेल्सियस रहा। टिहरी का अधिकतम तापमान 20.7 व न्यूनतम तापमान 7.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि आने वाले पांच दिनों तक मौसम शुष्क रहने की संभावना है। न्यूनतम तापमान में एक से तीन डिग्री सेल्सियस की कमी आ सकती है। इस दौरान सुबह के समय कुछ मैदानी क्षेत्रों में कोहरा छा सकता है।