विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 06, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

उत्तराखंड में बदल रहा मौसम, मैदानों में धूप; पहाडों में बारिश के आसार

By BhanuEdited By:
Published: Sat, 06 Oct 2018 11:45 AM (IST)

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार आने वाले 24 घंटे में मैदानी क्षेत्रों में चटख धूप खिली रहेगी। पहाड़ी जिले उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग और पिथौरागढ़ में हल्की बारिश की संभावना है।

उत्तराखंड में बदल रहा मौसम, मैदानों में धूप; पहाडों में बारिश के आसार
उत्तराखंड में बदल रहा मौसम, मैदानों में धूप; पहाडों में बारिश के आसार

देहरादून, [जेएनएन]: मानसून के प्रदेश से विदा होने के बावजूद पश्चिमी विक्षोभ राज्य के पहाड़ी क्षेत्रों में सक्रिय है। मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्वानुमान के अनुसार आने वाले 24 घंटे में मैदानी क्षेत्रों में चटख धूप खिली रहेगी। पहाड़ी जिले उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग और पिथौरागढ़ में हल्की बारिश और ऊंची चोटियों पर हिमपात की संभावना है।

पिछले पांच दिनों से दून में चटख धूप खिल रही है। शनिवार को भी सुबह से तेज धूप से लोग बेहाल दिखे। वहीं सुबह और शाम के समय हल्की ठंड महसूस की जाने लगी है। 

दून का अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 32.1 और न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 16.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। 

राज्य मौसम विभाग के निदेशक बिक्रम सिंह ने कहा कि प्रदेश के 3500 मीटर से अधिक ऊंचाई वाली चोटियों पर बर्फबारी की संभावना है। निचले पहाड़ी इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है। प्रदेश के अन्य इलाकों में मौसम शुष्क रहेगा।

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड में 30 मिनट पहले मिल जाएगा बादल फटने का अलर्ट

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड से विदा हुआ मानसून, चार साल बाद सर्वाधिक बारिश दर्ज

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड में सात अक्टूबर तक विदा हो सकता है मानसून 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।