विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 18, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

भाजपा में शामिल हुए पूर्व कांग्रेसी एवं विधायक यशपाल बेनाम

By Sunil NegiEdited By:
Updated: Fri, 19 Oct 2018 08:22 AM (IST)

भाजपा प्रदेश मुख्यालय में पूर्व विधायक व पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष यशपाल बेनाम ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।

भाजपा में शामिल हुए पूर्व कांग्रेसी एवं विधायक यशपाल बेनाम
भाजपा में शामिल हुए पूर्व कांग्रेसी एवं विधायक यशपाल बेनाम

देहरादून, [राज्य ब्यूरो]: पूर्व विधायक व पूर्व पालिका अध्यक्ष पौड़ी यशपाल बेनाम ने निकाय चुनाव से ऐन पहले अपने समर्थको संग भाजपा का दामन थाम लिया है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट और राज्य मंत्री धनसिंह रावत की उपस्थिति में उन्हें भाजपा की सदस्यता दिलाई गई। यशपाल बेनाम ने कहा कि वह भाजपा की नीतियों से प्रभावित होकर पार्टी में आए हैं। 

गुरुवार को भाजपा प्रदेश मुख्यालय में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने यशपाल बेनाम को पार्टी की सदस्यता दिलाई। हालांकि, बेनाम को पार्टी में लेने से पहले भाजपा संगठन के भीतर के लोगों को मनाने में खासी मशक्कत करनी पड़ी। दरअसल, यशपाल बेनाम काफी विवादित नेता रहे हैं। उन पर महिला से दु‌र्व्यवहार व वित्तीय अनियमितताओं के भी आरोप लग चुके हैं। ऐसे में पार्टी में उन्हें लेने पर खासा विरोध था। 

वहीं, यशपाल बेनाम को पार्टी की सदस्यता दिलाने के बाद भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए यशपाल बेनाम को क्लीन चिट दी। उन्होंने कहा कि यशपाल बेनाम पर साजिश के तहत ये आरोप लगाए गए थे। अब वह बरी हो चुके हैं। वहीं, यशपाल बेनाम ने कहा कि उनका उद्देश्य क्षेत्र का विकास है, इसलिए वह भाजपा में शामिल हुए हैं। स्वयं पर लगे आरोपों पर उन्होने कहा कि वह इन मामलों में कोर्ट से बरी हो चुके हैं। इस मौके पर पौड़ी विधायक मुकेश कोली भी उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें: स्थानीय निकाय चुनावः पहले ही मोर्चे पर फेल हुई निर्वाचन मशीनरी

यह भी पढ़ें: निकाय चुनाव: सोशल मीडिया पर दुष्प्रचार किया तो दर्ज होगा मुकदमा

यह भी पढ़ें: निकाय चुनाव में भाजपा खेल रही ये दांव, ग्रामीण क्षेत्र में असमंजस