विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 09, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बागियों पर गिरी गाज, चार दर्जन नेता कांग्रेस पार्टी से निष्कासित

By Edited By:
Published: Fri, 09 Nov 2018 03:01 AM (IST)Updated: Fri, 09 Nov 2018 09:19 PM (IST)

प्रदेश काग्रेस अनुशासन समिति ने नगर निकाय चुनाव में पार्टी प्रत्याशी के विरुद्ध कार्य करने पर करीब चार दर्जन नेताओं को निष्कासित कर दिया है।

बागियों पर गिरी गाज, चार दर्जन नेता कांग्रेस पार्टी से निष्कासित
बागियों पर गिरी गाज, चार दर्जन नेता कांग्रेस पार्टी से निष्कासित

देहरादून, [जेएनएन]: प्रदेश काग्रेस अनुशासन समिति ने नगर निकाय चुनाव में पार्टी के अधिकृत प्रत्याशियों के खिलाफ कार्य करने वाले नेताओं पर बड़ी कार्रवाई की है। ऐसे करीब चार दर्जन लोगों को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से छह साल के लिए निष्कासित कर दिया गया है। 

प्रदेश काग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने बताया कि जिन लोगों को पार्टी विरोधी गतिविधियों के कारण निष्कासित किया गया है, उनमें नगर निगम देहरादून से सुनील जायसवाल, मोहन सिंह नेगी व दिनेश भंडारी, नगर पालिका परिषद डोईवाला से शिल्पी नेगी व विक्रम सिंह नेगी, नगर पालिका परिषद जोशीमठ से रमेश सती, सुभाष डिमरी, नरेशानंद नौटियाल, सरिता नौटियाल, अजीत पाल रावत, सुखदेव सिंह बिष्ट, हरीश सती, अनिल नंबूरी, समीर डिमरी, मोहन सिंह राणा, अनीता नेगी शामिल हैं। नगर पालिका परिषद पौड़ी से नीलम रावत, उपेंद्र भट्ट, नगर पालिका परिषद, पिथौरागढ़ से अजय महर, नगर पंचायत, बेरीनाग से हेम पंत, नगर पालिका परिषद अल्मोड़ा के तहत त्रिलोचन जोशी, अख्तर हुसैन, केवल सती, मनोज सनवाल, दानिश खान, पंकज वर्मा, कमल पंत, अमरनाथ सिंह रावत को निष्कासित किया गया।  

नगर पालिका परिषद बागेश्वर से दिलीप खेतवाल, रणजीत सिंह बोरा, दीपक खेतवाल, किशन नगरकोटी, इंद्र सिंह परिहार, भवानी राम आगरी, सुरेश खेतवाल, रेखा खेतवाल, नगर पंचायत भीमताल से सौरभ रौतेला, विक्रम जीना को पार्टी विरोधी गतिविधियों के चलते तत्काल प्रभाव से पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है। 

धस्माना ने यह भी बताया कि कई अन्य लोगों से भी स्पष्टीकरण मागा गया है। उन्होंने कहा कि काग्रेस एक अनुशासित संगठन है। यदि इसमें अनुशासनहीनता होती है तो उसे कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

यह भी पढ़ें: भाजपा के खिलाफ कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन, फूंका पुतला

यह भी पढ़ें: चमोली जिपं सीट पर भाजपा को बड़ा झटका, कांग्रेस समर्थित रमावती बनीं अध्यक्ष 

यह भी पढ़ें: स्थानीय निकाय चुनावों में असंतुष्टों को कांग्रेस भी दिखाएगी बाहर का रास्ता

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।