Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 16, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    मेघ बरसने के साथ गहराया डेंगू का डंक, दून में चार और मरीज मिले Dehradun News

    By Edited By:
    Updated: Wed, 17 Jul 2019 12:05 PM (IST)

    जिस रफ्तार से मेघ बरस रहे हैं उसी तेजी से डेंगू का डंक भी गहराता जा रहा है। दून में चार और लोगों में डेगू की पुष्टि हुई। इसके बाद प्रदेश में डेगू पीड़ि ...और पढ़ें

    मेघ बरसने के साथ गहराया डेंगू का डंक, दून में चार और मरीज मिले Dehradun News
    मेघ बरसने के साथ गहराया डेंगू का डंक, दून में चार और मरीज मिले Dehradun News

    देहरादून, जेएनएन। जिस रफ्तार से मेघ बरस रहे हैं, उसी तेजी से डेंगू का डंक भी गहराता जा रहा है। दून में चार और लोगों में डेगू की पुष्टि हुई है। इसके बाद प्रदेश में डेगू पीड़ितों की संख्या 11 हो गई है। जिन नए मरीजों में डेगू की पुष्टि हुई है, उनमें दो महिलाएं व दो पुरुष हैं। 

    स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार, तपोवन-रायपुर निवासी 68 वर्षीय महिला कोरोनेशन अस्पताल में भर्ती है। प्राथमिक उपचार में डेगू के लक्षण दिखाई देने पर महिला की एलाइजा जांच कराई गई। इसमें डेगू की पुष्टि हुई। इसी तरह दून अस्पताल की ओपीडी में उपचार के लिए पहुंचे रायपुर (काली मंदिर) निवासी 21 वर्षीय युवक में भी डेंगू की पुष्टि हुई है। 

    रायपुर के ही शांति विहार निवासी 29 वर्षीय युवक की एलाइजा जांच में भी डेंगू की पुष्टि हुई है। वहीं सपेरा बस्ती निवासी 45 वर्षीय महिला में ही डेंगू पॉजीटिव आया है। रायपुर क्षेत्र में ही तीन मरीजों में डेगू के लक्षण मिलने से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है। 

    मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. एसके गुप्ता का कहना है कि जिला वीबीडी अधिकारी सुभाष जोशी की अगुवाई में संबंधित क्षेत्रों में टीमें भेजी गई है। टीम ने क्षेत्र का दौरा कर लार्वानाशक दवा का छिड़काव कराया। साथ ही पंपलेट के जरिये लोगों को डेंगू की रोकथाम व बचाव की जानकारी दी गई है। सभी सरकारी व निजी अस्पतालों को भी अलर्ट रहने के लिए कहा गया है। साथ ही सभी अस्पतालों में अलग वार्ड बनाने के निर्देश भी दिए गए हैं। 

    खबरें और भी

    इधर, दून मेडिकल कॉलेज के टीचिंग अस्पताल यानी दून अस्पताल में भी डेंगू के मरीजों के उपचार के लिए अलग वार्ड बनाया गया है। अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. केके टम्टा ने बताया कि आठ बेड का अलग वार्ड बनाया गया है। ब्लड बैंक में भी पर्याप्त मात्रा में प्लेटलेट्स उपलब्ध होने की बात उन्होंने कही है। 

    कुल मिलाकर डेंगू का डंक गहराने से स्वास्थ्य महकमे के माथे पर चिंता की लकीरें हैं। क्योंकि विभागीय दावों के विपरीत डेंगू फैलाने वाला एडीज मच्छर लगातार सक्रिय हो रहा है। बता दें, गत वर्षो में भी डेंगू ने देहरादून में जमकर कहर बरपाया था। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी बीमारी पर रोकथाम व बचाव के दावे करते रहे और डेंगू का मच्छर इन दावों पर भारी पड़ता रहा।

    यह भी पढ़ें: उत्तराखंड में मानसून के साथ गहराया डंगू का डंक, तीन और मरीजों में पुष्टि

    यह भी पढ़ें: दून अस्पताल के स्टाफ की भूमिका पर फिर सवाल, पढ़िए पूरी खबर Dehradun News

    यह भी पढ़ें: अटल आयुष्मान के फर्जीवाड़े में दो अस्पतालों के खिलाफ कार्रवा