विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 16, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अलग-अलग जगह से देशी शराब और चरस के साथ चार लोग गिरफ्तार

By Sunil NegiEdited By:
Updated: Mon, 16 Sep 2019 08:39 PM (IST)

पुलिस ने विकासनगर और ऋषिकेश से अलग-अलग मामले में चार लोगों को गिरफ्तार किया है। विकासनगर में एक व्‍यक्ति को देशी शराब तो ऋषिकेश में चरस के साथ तीन लोगों को धरा।

अलग-अलग जगह से देशी शराब और चरस के साथ चार लोग गिरफ्तार
अलग-अलग जगह से देशी शराब और चरस के साथ चार लोग गिरफ्तार

देहरादून, जेएनएन। पुलिस ने विकासनगर और ऋषिकेश से अलग-अलग मामले में चार लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने विकासनगर में 96 पव्वे देशी शराब के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। वहीं, ऋषिकेश में पुलिस ने 200 ग्राम चरस सहित दो लोगों और शराब तस्करी में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया।

96 पव्वे देशी शराब के  साथ व्यक्ति गिरफ्तार

सहसपुर पुलिस ने 96 पव्वे देशी शराब के साथ सेलाकुई के एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ आबकारी एक्ट में मुकदमा दर्ज कर उसके वाहन को सीज कर दिया है। रविवार को चेकिंग के दौरान सहसपुर थाने की पुलिस सभावाला पुल पर वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी बीच एक बाइक सवार से तलाशी के दौरान अवैध देशी शराब बरामद हुई। 

पुलिस पूछताछ में आरोपित ने अपनी पहचान बबलू निवासी अली का मकान जमनपुर सेलाकुई के रूप में बतायी। आरोपित ने पुलिस को घर में आयोजन होने की बात कहकर छोड़ने की गुहार लगाई, लेकिन पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपित की बाइक को सीज कर दिया और आरोपित के खिलाफ आबकारी एक्ट में मुकदमा दर्ज किया। उधर, थानाध्यक्ष पीडी भट्ट के अनुसार आरोपित का अपराधिक इतिहास पता किया जा रहा है। 

यह भी पढ़ें: चेकिंग के दौरान दस ग्राम स्मैक के साथ एक युवक गिरफ्तार Dehradun News

चरस और शराब समेत तीन धरे

कोतवाली पुलिस ने 200 ग्राम चरस सहित दो लोगों और शराब तस्करी में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक रितेश शाह ने बताया कि पंचायत चुनाव को ध्यान में रखते हुए मादक पदार्थों की रोकथाम के लिए पुलिस ने अभियान शुरू किया है। पुलिस की टीम ने तहसील चौक पर रविवार को चेकिंग के दौरान मोटरसाइकिल सवार दो लोगों को रोका। उनसे 100 -100 ग्राम चरस बरामद की गई। पहचान गौरव रावत पुत्र जीत सिंह निवासी मेहरा बस्ती भट्टोवाला रोड श्यामपुर और विशाल पुत्र मनजीत सिंह निवासी गली नंबर तीन गीता नगर आईडीपीएल ऋषिकेश के रूप में हुई। इनकी बाइक भी सीज कर दी गई है। रविवार को ही बिना नंबर की एक स्कूटी में 50 अवैध देशी शराब सहित विक्रांत पुत्र सन्नी निवासी आशुतोष नगर ऋषिकेश को गिरफ्तार किया गया।

यह भी पढ़ें: टमाटर की आड़ में चला रहा था नशे का कारोबार, ऐसे आया पकड़ में