विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 26, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

त्यूणी के चार खिलाड़ियों का स्टेट चैंपियनशिप के लिए चयन Dehradun News

By BhanuEdited By:
Updated: Sat, 26 Oct 2019 01:05 PM (IST)

जिला स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में बेहतरीन खेल का प्रदर्शन कर सीमांत तहसील त्यूणी के चार प्रतिभावान खिलाड़ियों का चयन स्टेट चैंपियनशिप के लिए हुआ है।

त्यूणी के चार खिलाड़ियों का स्टेट चैंपियनशिप के लिए चयन Dehradun News
त्यूणी के चार खिलाड़ियों का स्टेट चैंपियनशिप के लिए चयन Dehradun News

देहरादून, जेएनएन। डाकपत्थर में चल रही जिला स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में बेहतरीन खेल का प्रदर्शन कर सीमांत तहसील त्यूणी के चार प्रतिभावान खिलाड़ियों का चयन स्टेट चैंपियनशिप के लिए हुआ है। दूरस्थ क्षेत्र के इन प्रतिभावान खिलाड़ियों की कामयाबी पर विद्यालय प्रशासन और स्थानीय लोगों को नाज है। 

सीमित संसाधन होने के बावजूद जनजातीय क्षेत्र जौनसार-बावर परगने के सुदूरवर्ती राइंका त्यूणी के प्रतिभावान छात्र-छात्राएं खेल के क्षेत्र में विद्यालय व इलाके का नाम राष्ट्रीय फलक पर रोशन कर रहे हैं। हाल ही में देहरादून में संपन्न हुई नेशनल किक बॉक्सिंग प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल, सिल्वर व कांस्य पदक जीतने वाली राइंका त्यूणी की तीन छात्राओं में से दो प्रतिभावान छात्राओं का चयन दक्षिण कोरिया में होने वाली इंटरनेशनल किक बॉक्सिंग चैंपियनशिप के लिए हुआ है। 

इन दिनों पछवादून के डाकपत्थर में चल रही जिला स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में प्रतिभाग कर रहे राइंका त्यूणी के चार प्रतिभावान छात्र-छात्राओं का चयन स्टेट चैंपियनशिप के लिए हुआ है। इसमें एक छात्र और तीन छात्राएं शामिल है। 

विद्यालय के पीटीआई अशोक ने कहा डाकपत्थर में चल रही जिला स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले राइंका त्यूणी के प्रतिभावान छात्र सौरभ, प्रतिभावान छात्रा टीना राणा, निकिता राणा व रुचिता समेत चार खिलाड़ियों का चयन 22 से 24 नवंबर को हरिद्वार में आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता के लिए हुआ है। 

यह भी पढ़ें: उत्तरप्रदेश और तमिलनाडु की टीम चैंपियनशिप के फाइनल में Dehradun News

विद्यालय के प्रधानाचार्य देव सिंह शाह प्रधानाचार्य ने कहा खेल के क्षेत्र में जनजातीय क्षेत्र  की बेटियां राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय फलक पर बड़ी पहचान बनाने के साथ जौनसार-बावर का नाम रोशन कर रहे हैं। इससे ग्रामीण इलाकों की अन्य प्रतिभाओं को भी आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलेगी।

यह भी पढ़ें: फाइनल में बैच-2016 ने जीता फुटबाल का खिताब Dehradun News