विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 02, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Rishikesh Lockdown: दुकान खोलने पर चार दुकानदार को पुलिस ने किया गिरफ्तार Dehradun News

By Bhanu Prakash SharmaEdited By:
Updated: Thu, 02 Apr 2020 12:58 PM (IST)

कई लोग ऐसे भी हैं जो गैरजरूरी सामग्री की दुकान को खोलने के अलावा तय समय से अधिक दुकानें खोल कर लॉकडाउन का उल्लंघन कर रहे हैं। ऐसे दुकानदारों के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई की।

Rishikesh Lockdown: दुकान खोलने पर चार दुकानदार को पुलिस ने किया गिरफ्तार Dehradun News
Rishikesh Lockdown: दुकान खोलने पर चार दुकानदार को पुलिस ने किया गिरफ्तार Dehradun News

ऋषिकेश, जेएनएन। लॉकडाउन में सिर्फ तय समय में आवश्यक वस्तुओं की दुकानों को खोलने की इजाजत दी गई है। मगर, कई लोग ऐसे भी हैं जो गैरजरूरी सामग्री की दुकान को खोलने के अलावा तय समय से अधिक दुकानें खोल कर लॉकडाउन का उल्लंघन कर रहे हैं। ऐसे दुकानदारों के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई की।

कोतवाली पुलिस ने गश्त के दौरान पाया कि लॉकडाउन में आवश्यक सामग्री की दुकानों को खोलने की अवधि में पान का खोखा भी खुला है। पान का खोखा खुला होने के कारण यहां अनावश्यक रूप से भीड़ है। जिस पर पुलिस ने खोखा संचालक सीताराम भारद्वाज निवासी पुष्कर मंदिर रोड के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया। 

वहीं गत रात्रि पुलिस को गश्त के दौरान चौकी आइडीपीएल क्षेत्र में अलग-अलग जगह पर दो दुकानें खुली मिली। दुकानों पर भीड़ भी थी। इस पर पुलिस ने राकेश गुप्ता व रामाज्ञा साहनी निवासी सर्वहारा नगर काले की ढाल के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया। वहीं बनखंडी क्षेत्र में पुलिस ने रात्रि गश्त के दौरान संचित को दुकान खोलने के आरोप में गिरफ्तार किया।

चौकी में भिड़े दो पक्ष चार पर मुकदमा दर्ज

देश भर में जारी लॉकडाउन के बीच एक परिवार का विवाद सड़क पर आ गया। दोनों पक्ष पुलिस चौकी में भी आपस में भिड़ गए। जिसके बाद पुलिस ने शांति भंग के आरोप में दोनों पक्षों के चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया।

कोतवाली ऋषिकेश की श्यामपुर चौकी अंतर्गत रूषा फार्म गुमानीवाला निवासी महिला ने शिकायत दी कि हमारे साथ देवर मारपीट कर रहा है। शिकायत पर पुलिस ने दोनों पक्षों को चौकी में बुला लिया। पुलिस चौकी में भी दोनों पक्ष एक दूसरे को जान से मारने पर उतारू हो गए।

यह भी पढ़ें: Uttarakhand Lockdown: राशन की कालाबाजारी पर दस दुकानदारों के किए गए चालान

पुलिस के काफी समझाने के बाद भी उक्त लोग शांत नहीं हुए और पुलिसकर्मियों के साथ भी धक्का-मुक्की करने लगे। जिसके बाद पुलिस ने शांति व्यवस्था भंग करने के आरोप में एक पक्ष के जयेंद्र सिंह व राजेंद्र सिंह निवासी रूषा फार्म तथा दूसरे पक्ष के गजेंद्र सिंह निवासी रूषा फार्म व सौरभ सिंह निवासी चमकोट खाला यमकेश्वर के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया।

यह भी पढ़ें: Uttarakhand Lockdown के दौरान बेवजह सड़क घूम रहे चार लोगों की पुलिस ने ली क्लास, गिरफ्तार