Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 11, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    स्वतंत्रता संग्राम सेनानी उदयवीर सिंह का निधन

    By BhanuEdited By:
    Updated: Wed, 11 Jul 2018 08:27 PM (IST)

    दून निवासी स्वतंत्रता संग्राम सेनानी उदयवीर सिंह पंवार का को निधन हो गया। वे करीब 101 साल के थे। पिछले एक सप्ताह से उनकी तबीयत खराब चल रही थी। ...और पढ़ें

    स्वतंत्रता संग्राम सेनानी उदयवीर सिंह का निधन
    स्वतंत्रता संग्राम सेनानी उदयवीर सिंह का निधन

    देहरादून, [जेएनएन]: दून निवासी स्वतंत्रता संग्राम सेनानी उदयवीर सिंह पंवार का को निधन हो गया। वे करीब 101 साल के थे। पिछले एक सप्ताह से उनकी तबीयत खराब चल रही थी। उनके निधन की सूचना से शहर में शोक की लहर दौड़ गई। राजनीतिक व सामाजिक संगठनों के सदस्यों ने स्वर्गीय पंवार के आवास पहुंचकर शोक जताया व परिवार को सांत्वना दी। 

    वे यहां हाथीबड़कला में बड़े बेटे सुरेश पंवार के साथ रहते थे। वे वन अनुसंधान संस्थान (एफआरआइ) में फोटोग्राफर पद से वर्ष 1988 में सेवानिवृत्त हुए थे। लंबी उम्र और शतायु होने के बावजूद वे किसी पर निर्भर नहीं थे और अपना दैनिक कार्य खुद करते थे। 

    उनके परिवार के मुताबिक, उन्होंने 1942 में भारत छोड़ो आंदोलन में सक्रिय भूमिका निभाई और जेल भी गए। इसके बाद नमक तोड़ो आंदोलन में भी वे सक्रिय रहे और जेल गए। उनके परिवार में पत्नी शकुंतला देवी, दो बेटे सुरेश पंवार व नरेश पंवार और तीन विवाहित बेटियां हैं। बेटे सुरेश ने बताया कि सुबह से पिताजी थोड़ा परेशान दिख रहे थे। उन्होंने नाश्ता भी नहीं लिया, सिर्फ चाय पी। इसके बाद उनका निधन हो गया। 

    राज्य आंदोलनकारी की मां का निधन

    उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी मंच के जिलाध्यक्ष प्रदीप कुकरेती की मां सुलोचना देवी का निधन हो गया। वे लंबे समय से बीमार चल रहीं थीं और गत शनिवार को उन्हें दिल्ली एम्स में उपचार के लिए भर्ती कराया गया था। इससे पहले काफी दिन दून में अलग-अलग जगह भी उनका उपचार चला। वे 66 वर्ष की थीं। 

    खबरें और भी

    राज्य आंदोलनकारी मंच के प्रदेश अध्यक्ष जगमोहन नेगी, सचिव रामलाल खंडूड़ी, सलाहाकार ओमी उनियाल, रविंद्र जुगरान, विजयेश नवानी समेत दर्जनों आंदोलनकारी उनके आवास पहुंचे और शोक जताया।

    यह भी पढ़ें: लोक गायिका कबूतरी देवी को उनकी विवाहित बेटी ने दी मुखाग्नि

    यह भी पढ़ें: नहीं रहे प्रसिद्ध चित्र शिल्पी सुरेंद्रपाल जोशी, जानिए उनकी बुलंदियों का सफर

    यह भी पढ़ें: रंगमंच की दुनिया का एक और सच्चा कलाकार दुनिया को कह गया अलविदा