Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 09, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    ऋषिकेश से श्रीनगर को प्रस्थान कर गई गाडू घड़ा यात्रा

    By BhanuEdited By:
    Updated: Mon, 09 Apr 2018 11:23 PM (IST)

    नरेंद्रनगर राजमहल से श्री बदरीनाथ धाम जानेवाली गाडू घड़ा (तेल कलश) यात्रा सोमवार को 10.45 बजे पूजा अर्चना के पश्चात शत्रुघ्न मंदिर मुनिकीरेती से श्री ...और पढ़ें

    ऋषिकेश से श्रीनगर को प्रस्थान कर गई गाडू घड़ा यात्रा
    ऋषिकेश से श्रीनगर को प्रस्थान कर गई गाडू घड़ा यात्रा

    ऋषिकेश, [जेएनएन]: नरेंद्रनगर  राजमहल से श्री बदरीनाथ धाम जानेवाली गाडू घड़ा (तेल कलश) यात्रा सोमवार को 10.45 बजे पूजा अर्चना के पश्चात शत्रुघ्न मंदिर मुनिकीरेती से श्रीनगर को प्रस्थान कर गई। 

    मुनिकीरेती से शत्रुघ्न मंदिर के महंत  पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष  मनोज  प्रपन्नाचार्य द्विवेदी ने गाडू घड़ा को विदा किया। इसअवसर पर मधुलिका द्विवेदी, मृदुला द्विवेदी, मनन द्विवेदी, अमन डबराल, अरविंद उनियाल, दीपेंद्र भट्ट, अंकित भट्ट, शतीश थपलियाल उपस्थित रहे। 

    इस मौके पर महंत मनोज द्विवेदी ने श्री बदरीनाथ डिमरी केंद्रीय पंचायत के प्रतिनिधियों को अंग वस्त्र भेंट कर सम्मानित किया। द्विवेदी ने कहा कि बदरीनाथ भगवान का तेल कलश शत्रुघ्न मंदिर में आना सौभाग्य की बात है। उन्होनें शत्रुघ्न घाट पर रोज होनेवाली गंगा आरती को भी भव्य  बनाने की बात कही।

    यह भी पढ़ें: बदरीनाथ के कपाट खुलने की प्रक्रिया शुरू, ऋषिकेश पहुंचा गाडू घड़ा

    यह भी पढ़ें: देवभूमि के फूलों से महकेंगे चारों धाम, सरकार बना रही योजना

    यह भी पढ़ें: 18 अप्रैल को दोपहर 12.15 पर खुलेंगे यमुनोत्री मंदिर के कपाट