विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 27, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सुलगने लगे हैं गढ़वाल और कुमाऊं के जंगल, वन विभाग लाचार

By BhanuEdited By:
Published: Fri, 27 Apr 2018 08:58 AM (IST)Updated: Sat, 28 Apr 2018 05:06 PM (IST)

उत्तराखंड में गर्मी बढ़ने के साथ ही गढ़वाल और कमाऊं के जंगल सुलगने लगे हैं। वहीं वन विभाग लाचार बना ...और पढ़ें

सुलगने लगे हैं गढ़वाल और कुमाऊं के जंगल, वन विभाग लाचार
सुलगने लगे हैं गढ़वाल और कुमाऊं के जंगल, वन विभाग लाचार

देहरादून, [जेएनएन]: तपिश बढ़ने के साथ ही गढ़वाल और कुमाऊं के जंगल धधकने लगे हैं। हालांकि वन विभाग की टीम आग बुझाने में जुटी है, लेकिन विषम भौगोलिक परिस्थितियां चुनौती बन रही हैं। ऐसे में वन विभाग लाचार साबित हो रहा है। 

गढ़वाल के केदारनाथ वन्य जीव प्रभाग के तहत कनेरी के जंगलों में आग भड़क गई। धीरे-धीरे आग का दायरा डिडोली, नंदप्रयाग और तेफना के जंगलों तक फैल गया। केदारनाथ वन्य जीव प्रभाग के गोपेश्वर रेंज की रेंज अधिकारी आरती मैठाणी के नेतृत्व में 14 सदस्यीय टीम मौके पर आग बुझाने के काम में जुटी हुई है। 

आग बुझाने के लिए स्थानीय गांवों के ग्रामीणों की मदद भी ली जा रही है। रेंजर आरती मैठाणी ने बताया कि आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है। उत्तरकाशी जिले में कुछ ऐसे ही हालात हैं। यहां उत्तरकाशी और यमुना वन प्रभाग के जंगल सुलग रहे हैं। 

बुधवार से भड़की आग पर काबू पाने के लिए वन विभाग की टीम मौके पर है। दूसरी ओर कुमाऊं के पिथौरागढ़ जिले में  डीडीहाट और धारचूला के जंगल भी आग की चपेट में आ चुके हैं। वहीं, मुनस्यारी तहसील के रामगंगा और भुजगड़ नदी घाटी के जंगलों में भी ऐसे ही हालात हैं। 

यह भी पढ़ें: झांपे से खाक बुझेगा दावानल, चार माह में सब कर देगा खाक

यह भी पढ़ें: बागेश्वर में विकास भवन से सटे जंगल में लगी भीषण आग

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड के जंगलों में आग की बड़ी चुनौती को छोटा नजराना

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।