विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 15, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

गढ़वाल रायफल्स को हराकर गढ़वाल स्पोर्टिंग ने फुटबाल के सेमीफाइनल में किया प्रवेश

By BhanuEdited By:
Updated: Sat, 15 Sep 2018 10:04 AM (IST)

द्वितीय ले. निशांत नेगी मेमोरियल फुटबाल टूर्नामेंट में गढ़वाल स्पोर्टिंग ने 11 गढ़वाल राइफल्स को 3-1 से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया।

गढ़वाल रायफल्स को हराकर गढ़वाल स्पोर्टिंग ने फुटबाल के सेमीफाइनल में किया प्रवेश
गढ़वाल रायफल्स को हराकर गढ़वाल स्पोर्टिंग ने फुटबाल के सेमीफाइनल में किया प्रवेश

देहरादून, [जेएनएन]: द्वितीय ले. निशांत नेगी मेमोरियल फुटबाल टूर्नामेंट में गढ़वाल स्पोर्टिंग ने 11 गढ़वाल राइफल्स को 3-1 से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। वहीं अधोईवाला एफसी ने सडनडेथ तक चले मुकाबले में जिप्सी यंग्स को 6-5 से हराकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया।

पवेलियन मैदान में चल रहे टूर्नामेंट में गढ़वाल स्पोर्टिंग व 11 गढ़वाल राइफल्स के बीच पहला क्वार्टर फाइनल खेला गया। जिसमें गढ़वाल स्पोर्टिंग ने 3-1 से जीत दर्ज की। 

इससे पहले अधोईवाला ब्वॉयज व जिप्सी यंग्स के बीच मैच खेला गया। जिसमें निर्धारित समय तक मैच 1-1 से बराबरी पर रहा। सडनडेथ तक खिंचे मैच में अधाईवाला एफसी ने 5-4 से बाजी मारते हुए क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई।

सेंट जोजफ्स व आर्यन स्कूल बास्केटबाल के फाइनल में

14वें गार्डनर सिल्वर जुबली इंटर स्कूल सीनियर गर्ल्‍स बास्केटबॉल टूर्नामेंट में सेंट जोजफ्स ऐकेडमी व आर्यन स्कूल ने फाइनल में प्रवेश कर लिया। सेंट थॉमस कॉलेज के गार्डनर मल्टीपर्पज ऑडिटोरियम में चल रहे टूर्नामेंट में सेमीफाइनल मुकाबले खेले गए। 

पहले सेमीफाइनल में आर्यन स्कूल ने केवि आइटीबीपी को 49-47 से हराया। दूसरे सेमीफाइनल में सेंट जोजफ्स ऐकेडमी ने कॉन्वेंट ऑफ जीसस एंड मैरी को 29-27 से पराजित किया।

यह भी पढ़ें: दस्तावेजों की खामियां दूर करने पर शुभम और सौरभ विजय हजारे ट्रॉफी कैंप में

यह भी पढ़ें: सेंट जोजफ्स ऐकेडमी ने जीता अंडर-14 फुटबाल टूर्नामेंट का खिताब